होम / दुर्ग - भिलाई / अंतिम 4 दिन शेष: नगर निगम के टैक्स काउंटर शनिवार-रविवार लगातार रहेंगे खुले
दुर्ग - भिलाई
अंतिम 4 दिन शेष: नगर निगम के टैक्स काउंटर शनिवार-रविवार लगातार रहेंगे खुले
करदाता शीघ्र करें भुगतान
पेनल्टी से बचना है तो तुरंत भरें टैक्स,
आयुक्त सुमित अग्रवाल की अपील कर जमा करने विशेष व्यवस्था: निगम प्रशासन ने बढ़ाई सुविधाएं,
करदाताओं से आग्रह की अपना टैक्स ऑनलाइन घर बैठे
जमा कर सकते है।
https://municipalcorporation.in/
दुर्ग/ /नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के समस्त करदाताओं को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व संपत्ति कर/अन्य निगम कर जमा करने हेतु अब केवल अंतिम 4 दिन शेष रह गए हैं। निगम प्रशासन द्वारा करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके अंतर्गत नगर निगम परिसर के टैक्स निरंतर शनिवार-रविवार खुले रखे जा रहे हैं, ताकि नागरिक बिना किसी असुविधा के अपना कर जमा कर सकें।
निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कर संग्रहण को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा काउंटरों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नागरिकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समय-समय पर व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जा रहा है, जिससे करदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आयुक्त ने शहर के समस्त करदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और शीघ्र ही अपने बकाया कर का भुगतान कर दें।
समय सीमा के भीतर कर जमा करने से करदाता अनावश्यक पेनल्टी एवं फाइन से बच सकते हैं, वहीं अंतिम तिथि के पश्चात निगम द्वारा नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसमें जुर्माना, अधिभार एवं अन्य विधिक कार्रवाई शामिल हो सकती है।
करदाताओं से आग्रह की अपना टैक्स ऑनलाइन घर बैठे https://municipalcorporation.in/ जमा कर सकते है।
प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह समय पर कर जमा कर शहर के विकास में सहभागी बने।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सभी करदाताओं से आग्रह किया गया है कि वे निगम कार्यालय पहुंचकर या उपलब्ध माध्यमों के जरिए शीघ्र कर जमा करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
अंतिम 4 दिन शेष: नगर निगम के टैक्स काउंटर लगातार खुले, करदाता शीघ्र करें भुगतान
पेनल्टी से बचना है तो तुरंत भरें टैक्स आयुक्त की अपील
कर जमा करने विशेष व्यवस्था: निगम प्रशासन ने बढ़ाई सुविधाएं,समय पर कर भुगतान करें, शहर के विकास में दें अपना योगदान।जन संपर्क/राजू बक्शी
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.