होम / दुर्ग - भिलाई / 30 अप्रैल तक कर जमा करने पर पेनाल्टी माफ, बाद में 17% सरचार्ज लागू
दुर्ग - भिलाई
30 अप्रैल तक कर जमा करने पर पेनाल्टी माफ, बाद में 17% सरचार्ज लागू
करदाताओं के लिए आखिरी 9 दिन, निगम की अपील,अभी जमा करें बकाया,
वीकेंड में भी खुले रहेंगे टैक्स काउंटर, घर-घर वसूली अभियान तेज,
अवैध नल कनेक्शन पर सख्ती, बिना अनुमति कनेक्शन काटने के निर्देश,
दुर्ग, / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल तक कर जमा करने वाले करदाताओं से किसी भी प्रकार की पेनाल्टी नहीं ली जाएगी।
वहीं 1 मई के बाद पूर्व वर्षों का संपत्तिकर जमा करने पर 17 प्रतिशत तक सरचार्ज वसूला जाएगा। वर्तमान में करदाताओं के पास पेनाल्टी से बचने के लिए मात्र 9 दिन शेष हैं।
निगम प्रशासन ने समस्त करदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना बकाया कर जमा कर शासकीय छूट का लाभ उठाएं और अतिरिक्त शुल्क से बचें। राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है कि शनिवार एवं रविवार को भी टैक्स काउंटर खुले रखे जाएं, ताकि अधिक से अधिक करदाताओं को सुविधा मिल सके।
इसके साथ ही बकायादारों से वसूली के लिए घर-घर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं तथा नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से कर भुगतान के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। आयुक्त ने राजस्व अमले को निर्देश दिए हैं कि शेष बचे दिनों में पूरी सक्रियता और गंभीरता के साथ वसूली कार्य किया जाए।
साथ ही आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अवैध नल कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बिना अनुमति लगाए गए नल कनेक्शनों को काटा जाएगा तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का कनेक्शन स्थापित करना नियम विरुद्ध है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.