होम / दुर्ग - भिलाई / बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
दुर्ग - भिलाई
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण सेक्टर हनोदा अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई में ढेला बाई यादव इस योजना से लाभान्वित हुई है। परियोजना की पर्यवेक्षक सोनल सोनी ने बताया कि ढेला बाई यादव और उनके पति दोनों की आयु 60 वर्ष से अधिक है और वे अकेले रहते हैं। संतान न होने के कारण उन्हें जीवनयापन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, जिससे कुछ हद तक आर्थिक मदद मिल रहा था। महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर ढेला बाई का जीवन सुरक्षित हो गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सहायता से ढेला बाई का महतारी वंदन योजना में आवेदन कराया गया। इसके बाद फरवरी 2024 से उन्हें हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने लगी। इस अतिरिक्त राशि से उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताएं आसानी से पूरी हो रही हैं। ढेला बाई और उनके पति इस योजना से बेहद खुश हैं। ढेला बाई कहती है कि बुढ़ापे में सहारा बनी यह योजना।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.