होम / दुर्ग - भिलाई / यूनिवर्सिटी में शुरू होगा यूटीडी, सिर्फ कल्याण कॉलेज में बना एंट्रेंस के लिए एग्जाम सेंटर
दुर्ग - भिलाई
यूनिवर्सिटी में शुरू होगा यूटीडी, सिर्फ कल्याण कॉलेज में बना एंट्रेंस के लिए एग्जाम सेंटर
पांच विषय में एमएससी के तीन शिफ्ट में हुई परीक्षा

भिलाई। छत्तीसगढ़ के एजुकेशन हब यानी दुर्ग-भिलाई से गुड न्यूज है। यहां स्थित शासकीय विश्वविद्यालय में यूटीडी शुरू किया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए एकमात्र सेंटर कल्याण कॉलेज को बनाया गया था।
दुर्ग के शासकीय हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग यूनिवर्सिटी) में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) शुरू किया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया गया। एंट्रेंस एग्जाम के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एकमात्र सेंटर सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय को बनाया गया था। यहां तीन शिफ्ट में परीक्षाएं आयोजित हुई।
-इन विषयों में होगा एमएससी
यूटीडी में साइंस स्ट्रीम के अलग-अलग विषय में प्रवेश पाने बच्चों ने एंट्रेंस एग्जाम में भाग लिया। इसमें एमएससी मैथ्स, एमएससी बॉटनी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जूलॉजी और केमेस्ट्री में एमएससी करने के लिए ग्रेजुएट लेवल के स्टूडेंट्स शामिल हुए।
-1455 अभ्यर्थियों के लिए थी सीटिंग
पांच विषयों में एमएससी करने के लिए एक हजार चार सौ 55 (1,455) अभ्यर्थियों के लिए सीटिंग की व्यवस्था की गई थी। तीन शिफ्ट की परीक्षा में कुल 768 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 683 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
-परीक्षा के लिए लगा रहा पूरा अमला
कल्याण कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विनय शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में यूटीडी शुरू होना अंचल के लिए भाग्य और खुशी की बात है। लेकिन पहली बार आरंभ हो रहे यूटीडी में एंट्रेंस एग्जाम के लिए कल्याण कॉलेज को सेंटर बनाया जाना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। एंट्रेंस के लिए कॉलेज का संपूर्ण अमला सुबह से देर शाम तक मुस्तैदी से तैनात रहा। कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.लखन चौधरी, डॉ.सलीम अक़ील, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.ईश्वर सिंह बरगाह, डॉ.रवीश कुमार सोनी और डॉ.गुणवंत चंद्रौल के निर्देशन में तमाम वीक्षक, कार्यालयीन स्टाफ, सहायक कर्मचारियों से लेकर सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.