होम / दुर्ग - भिलाई / आबंटन आया नहीं, चांवल के भटक रहे हितग्राही
दुर्ग - भिलाई
आबंटन आया नहीं, चांवल के भटक रहे हितग्राही
पाटन। क्षेत्र के कोपेडीह (कापसी) गांव में इन दिनों राशन वितरण को लेकर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। यहां के हितग्राहियों को अब तक चावल नहीं मिल पाया है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, फूड विभाग द्वारा चावल का आबंटन विलंब से किया गया, जिसके चलते वितरण प्रक्रिया प्रभावित हुई है। हालांकि विभाग का कहना है कि जल्द ही चावल का आबंटन शुरू कर दिया जाएगा और सभी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
गांव के सरपंच ने बताया कि चावल नहीं मिलने के कारण हितग्राही रोजाना राशन दुकान के चक्कर लगा रहे हैं। सुबह से ही लोग दुकान पहुंचते हैं, लेकिन चावल नहीं मिलने पर वे सीधे सरपंच के घर पहुंचकर अपनी समस्या बता रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले महीने करीब पांच दिनों तक सर्वर मेंटनेंस के कारण सिस्टम बंद रहा, जिससे चावल वितरण में देरी हुई। अब हितग्राही जल्द से जल्द राशन वितरण शुरू होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.