होम / दुर्ग - भिलाई / जवाहर नगर में पेवर ब्लाक निर्माण की गुणवत्ता पर सख्त हुईं महापौर अलका बाघमार
दुर्ग - भिलाई
जवाहर नगर में पेवर ब्लाक निर्माण की गुणवत्ता पर सख्त हुईं महापौर अलका बाघमार
मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, मानकों से समझौता नहीं,स्पष्ट निर्देश,
गड़बड़ी मिलने पर कार्य उखाड़कर दोबारा कराने और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी,
लोक कर्म प्रभारी ने टेप लेकर की नापजोख, गुणवत्ता की बारीकी से जांच,
अधिकारियों और ठेकेदारों को दी सख्त हिदायत,मजबूत और टिकाऊ निर्माण ही स्वीकार्य,
दुर्ग, नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पटरी पार वार्ड क्रमांक 18, जवाहर नगर में प्रगति पर चल रहे सड़क पेवर ब्लाक निर्माण कार्य का आज महापौर अलका बाघमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, उप अभियंता पंकज साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पेवर ब्लाक की मोटाई, बेस लेयर की मजबूती तथा उपयोग में लाई जा रही सामग्री का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य स्थल पर ही अधिकारियों से जानकारी लेते हुए स्पष्ट कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी कार्य में मानक के अनुरूप गुणवत्ता नहीं पाई जाती है, तो संबंधित निर्माण कार्य को तत्काल उखड़वाकर पुनः कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो ठेकेदार निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करेंगे या घटिया कार्य करेंगे, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
महापौर की उपस्थिति में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने स्वयं टेप लेकर सड़क की लंबाई, चौड़ाई एवं पेवर ब्लाक की मोटाई की नापजोख की। इस दौरान कार्य की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया गया और गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पेवर ब्लाक का निर्माण कार्य पूरी मजबूती और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटिया सामग्री या कम मोटाई पाए जाने पर संबंधित एजेंसी रोहित कुमार गुप्ता,दुर्ग ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने यह भी कहा कि नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उनका उद्देश्य है कि शहर के नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें और कार्य पूर्ण होने तक गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.