होम / दुर्ग - भिलाई / हनुमान जयंती पर महापौर अलका बाघमार ने शहर के विभिन्न मंदिरों में किए दर्शन
दुर्ग - भिलाई
हनुमान जयंती पर महापौर अलका बाघमार ने शहर के विभिन्न मंदिरों में किए दर्शन
श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, महाप्रसाद का किया वितरण,
प्रदेश व शहर की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना,

दुर्ग। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अपने पार्षद साथियों देवनारायण चंद्रकार, शेखर चंद्रकार, लोकेश्वरी ठाकुर के साथ शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पहुंचकर भगवान हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महापौर श्रीमती बाघमार ने इस दौरान स्टील कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर, मालवीय नगर चौक, भाजपा कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर, पंचशील नगर, राजेन्द्र पार्क परिसर एवं तामेर पारा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
मंदिरों में दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुजनों एवं शहरवासियों से उन्होंने आत्मीय मुलाकात कर सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महापौर ने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से समय बिताया और धार्मिक उत्सव की गरिमा को साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान महापौर द्वारा श्रद्धालुजनों को महाप्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसरों में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि हनुमान जयंती का यह पावन पर्व हमें सेवा, समर्पण और शक्ति का संदेश देता है। भगवान हनुमान जी से उन्होंने प्रदेश एवं शहर की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर उन्नति की कामना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.