होम / दुर्ग - भिलाई / महापौर ने कराई स्वयं की स्वास्थ्य जांच, ली सेवाओं की जानकारी
दुर्ग - भिलाई
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से बस्तियों में पहुंच रही मुफ्त चिकित्सा सुविधा, मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए वार्डवार शिविर, 41 प्रकार के लैब टेस्ट उपलब्ध
दुर्ग//नगर पालिक निगम नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) बसों के माध्यम से शहर की स्लम बस्तियों में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 2 राजीव नगर में आयोजित शिविर का महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं निगम अमले के साथ औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने स्वयं अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर सेवाओं का अनुभव लिया। स्टाफ द्वारा उनका ब्लड प्रेशर (BP) एवं शुगर टेस्ट किया गया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों से मरीजों को दी जा रही दवाइयों एवं उपचार की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि राज्य शासन की संवेदनशील पहल के चलते आज शहर के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर स्लम बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को उनके घर के नजदीक ही निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में मोबाइल मेडिकल यूनिट बस के माध्यम से शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ की गई है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने जानकारी दी कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से मरीजों के इलाज के साथ-साथ 41 प्रकार के विभिन्न लैब टेस्ट भी किए जाते हैं। प्रत्येक शिविर में औसतन 75 से अधिक मरीजों को लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, गोविंद देवांगन, रंजीता पाटिल, ममता देवांगन, मनीष यादव सहित निगम का अमला उपस्थित रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.