होम / दुर्ग - भिलाई / कलेक्टर सिंह ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
दुर्ग - भिलाई
कलेक्टर सिंह ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने 03 मई को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह नगर के पोटियाकला वार्ड क्षेत्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने लीजेसी वेस्ट प्रबंधन की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पोटियाकला लीजेसी वेस्ट का कार्य तत्काल पुनः प्रारंभ कर अगले 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पोटियाकला एसएलआरएम सेंटर में जमा कबाड़ के निराकरण हेतु ऑनलाइन ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू करने और केंद्र के रुके हुए कार्यों को तत्काल गति देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह शहर की यातायात व्यवस्था और अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के क्रम में इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग स्थल पहुँचे। वहां उन्होंने निर्माण स्थल के आसपास से ठेले एवं गुमटियों को हटाने, पेड़ों की छंटाई करने और भूमि के समतलीकरण (लेवलिंग) का कार्य जल्द पूरा करने को कहा ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। 
निरीक्षण के दौरान जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने सरस्वती नगर एएचपी का भी भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने नालियों की सफाई सुनिश्चित करने और निर्माण सामग्री को सड़कों से हटाने के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु उन्होंने बोर से सीधे ओवरहेड टैंक में पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी निर्देश दिए। उन्होंने उरला एसटीपी के संबंध में उन्होंने सीमांकन प्रतिवेदन तत्काल मंगवाने के निर्देश दिए ताकि प्रोजेक्ट की स्थिति स्पष्ट हो सके। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को सचेत किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर जनहित के सभी कार्य पूरे होने चाहिए। इस अवसर पर नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.