Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

ग्राम पुरई में प्राप्त हुए 441 आवेदन, मौके पर 147 आवेदनों का हुआ निराकरण

ग्राम पुरई में प्राप्त हुए 441 आवेदन, मौके पर 147 आवेदनों का हुआ निराकरण

138180520261258021007320082.jpg

सुशासन तिहार-2026

सुशासन तिहार में 02 हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन, 06 हितग्राहियों को मिली आवास चॉबी

दुर्ग/ सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 441 आवेदन प्रस्तुत किए। विभागीय अधिकारियों द्वारा 147 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाएगी।

शिविर में मचांदुर, चिरपोटी, पाउवारा, कोड़िया, कोकड़ी, हनोदा, पुरई, खोपली, डुमरडीह, घुघसीडीह, उमरपोटी, कातरो, बोरीगारका एवं करगाडीह के गांवों के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर आवेदन जमा किए। जनसमस्या निवारण शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर एवं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने ग्रामीणजनों से संवाद किया। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं और पारदर्शी कार्यशैली के कारण जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है तथा आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिविर में ग्रामीण विधायक श्री चंद्राकर एवं कलेक्टर श्री सिंह ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विधायक श्री चंद्राकर एवं कलेक्टर श्री सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से 06 गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकनी वितरित किए। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता अंतर्गत 3 हितग्राहियों बिंदा बाई, मीना बाई, रामकली सपहा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत दो हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक हितग्राही श्री रूपौतिन बाई को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया तथा 06 आवास हितग्राहियों राजू साहू, रेनी बाई, रोहिणी बाई यादव, उषा बाई, जन्तिका बाई और मोंगरा बाई को आवास की चॉबी सौंपी गई। इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकीन वितरित किए गए।

शिविर में क्लस्टर की सभी ग्राम पंचायतों के क्यूआर कोड का प्रदर्शन किया गया है, जिसमंे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों द्वारा मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर इसकी सराहना कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता एवं सूचना की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। 

इस अवसर पर एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेश पाण्डे, जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू, जनपद सदस्य श्री अजीत चंद्राकर, सरपंच श्री डोमार साहू, सरपंचगण श्रीमती पूजा चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्री ललित बारले सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.