होम / दुर्ग - भिलाई / आयुक्त सुमित अग्रवाल ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
दुर्ग - भिलाई
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
आईटी पार्क के शेष कार्य 15 दिन में पूर्ण करने के आदेश, आईआईटी भिलाई को होगा हस्तांतरण,
नालंदा परिसर में धीमी प्रगति पर नाराजगी, अधिकारियों को कार्य तेज करने के निर्देश,
सिविल लाइन पेवर ब्लॉक कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को जल्द पूरा करने निर्देश,
दुर्ग / / नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा सोमवार सुबह 08 बजे शहर के विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आईटी पार्क, नालंदा परिसर एवं सिविल लाइन क्षेत्र में चल रहे पेवर ब्लॉक कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।
आयुक्त ने सभी स्थलों पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
आईटी पार्क के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
आईटी पार्क का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने शेष बचे कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि 15 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण कर आईआईटी भिलाई को हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी।
नालंदा परिसर में कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश
नालंदा परिसर निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए, जिससे परियोजना का लाभ आम नागरिकों को शीघ्र मिल सके।
सिविल लाइन में पेवर ब्लॉक कार्य पर जताई नाराजगी
सिविल लाइन क्षेत्र में चल रहे पेवर ब्लॉक कार्य का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, गुणवत्ता में सुधार करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जनहित में कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर विकास से जुड़े सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.