Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर मंथन

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर मंथन

5781004202612282775610042026114605whatsappimage2026-04-10at5.14.38pm.webp

Image after paragraph

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) मोर्चा की घोषणा के बाद पहली परिचयात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय, दुर्ग में संपन्न हुई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा ने की।
बैठक में नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष मनोज सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है और इसकी सक्रियता से पार्टी की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ गांव-गांव एवं वार्ड-वार्ड तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाएं। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।
वहीं, मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव पिछड़ा वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक को जिला महामंत्री दिलीप साहू ने संगठनात्मक विषयों पर और मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने तकनीकी एवं सोशल मीडिया के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष ओ.पी. रजक ने किया। बैठक में विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश देशमुख, सुखदेव देवांगन, कमलेश हिरवानी, धर्मेंद्र सोनकर, मलखान सिंह लोधी, भारतेंदु गौतम, संदीप कहार, गौरव मढारिया, रमेश वर्मा, चेतन (चिंटू) सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।


RO. NO 13404/ 42

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.