Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

मंत्री गजेन्द्र यादव ने सम्हाली एम्बुलेंस की स्टेयरिंग,एम्बुलेंस का शुभारंभ, सेवा और संवेदनशीलता का दिए संदेश

मंत्री गजेन्द्र यादव ने सम्हाली एम्बुलेंस की स्टेयरिंग, एम्बुलेंस का शुभारंभ, सेवा और संवेदनशीलता का दिए संदेश

6060204202605143365301042026131750whatsappimage2026-04-01at6.44.02pm.webp

Image after paragraph

दुर्ग। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिला अस्पताल से 10 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्वयं एम्बुलेंस का स्टेयरिंग संभालते हुए ड्राइवर की भूमिका निभाई और एक प्रेरणादायक संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि केवल दायित्वों का निर्वहन करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर आपात स्थिति में मरीजों की सेवा के लिए सदैव तैयार रहते हैं।
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है और इन नई एम्बुलेंस के जुड़ने से जिले के दूरस्थ एवं जरूरतमंद क्षेत्रों तक त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और अधिक सहज हो सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा, जिससे अनेक जिंदगियां बचाई जा सकेंगी।

Image after paragraph

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 108 संजीवनी एक्सप्रेस वाहन के जिला स्तरीय शुभारंभ अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने एम्बुलेंस के ड्राइवर सीट पर बैठकर स्टीयरिंग संभाली और साथ में जिले के कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज को बिठाकर एम्बुलेंस से शहर कुछ क्षेत्र में एम्बुलेंस चलाकर अपने इस अनूठे अंदाज से न केवल स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किये। उनकी सादगी और सरलता ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रभावित किये।
इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
नई एम्बुलेंस के संचालन से दुर्ग जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई गति मिलेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित सहायता सुनिश्चित हो सकेगी। आज शुभारंभ किये गये एम्बुलेंस वाहन जिला अस्पताल के अलावा जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में सीएचएमओ डॉ. दानी, सभापति श्री श्याम शर्मा, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्त्ता, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी पहल का स्वागत करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।


RO. NO 13404/ 42

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.