Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार की 12 वर्ष पूर्ण होने पर ,,,,, भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न

केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार की 12 वर्ष पूर्ण होने पर ,,,,, भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न

884300520261401121007566216.jpg

बढ़ता भारत बदलता भारत कार्यक्रम को लेकर भाजपा की कार्यशाला संपन्न 

वर्ष 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा आज भारत को विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर चुकी हैं | - नंदन जैन प्रदेश उपाध्यक्ष जिला एवं भाजपा संगठन प्रभारी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 5 जून से 21 तक बढ़ता भारत बदलता भारत कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम के संपादन हेतु दायित्वों का निर्धारण कर कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में किया गया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी श्री नंदन जैन रहे मंचासीन अतिथि जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अल्का बाघमार,प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, माया बेलचंदन, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, कार्यक्रम के जिला संयोजिका एवं जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सभापति श्याम शर्मा, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ संयोजक महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम टोली सदस्य हिमांशु सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, तृप्ति चंद्राकर उपस्थित रहे |

   आयोजित बैठक में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम मीडिया संवाद, पौधारोपण, लाभार्थी जनसंपर्क,बुद्धिजीवी वर्ग सभागार बैठक, प्रगति पथयात्रा, योग दिवस के सफल संपादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया| 

  आयोजित कार्यशाला में जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन ने कहा कि भाजपा जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह विकास यात्रा आज भारत को विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नीतिगत निर्णयों, दृढ़ इच्छाशक्ति और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूलमंत्र ने देश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। श्री जैन ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख युगान्तरकारी उपलब्धियों का सारगर्भित उल्लेख करते हुए कहा कि *अंत्योदय और गरीब कल्याण योजना* के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में करोड़ों परिवारों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएँ से मुक्ति, आयुष्मान भारत योजना से देश के गरीब नागरिकों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज और जल जीवन मिशन के जरिए हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाकर मोदी सरकार ने देश के अंतिम व्यक्ति को सशक्त किया है आप सभी ने सदैव संगठन के कार्यक्रमों के संपादन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है इस बार निर्धारित तिथि पर तय कार्यक्रमों की संपादन आप अवश्य करें 

 

 

  आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग सभी के सामूहिक प्रयास के कारण हर कार्यक्रमों का सफल संपादन करती है विगत दिनों संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्ग सभी ने अपनी शत प्रतिशत उपलब्धता के साथ सफल रूप से संपादित किया गया है आग्रह है कि आप सभी कार्यक्रम का सफल संपादन करें |भारत आज विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था* बनकर उभरा है और तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने की ओर अग्रसर है। 'डिजिटल इंडिया' और यूपीआई क्रांति ने भारत के गाँवों तक बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को सुलभ कर दिया है। *इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास* कर देश में राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे, आधुनिक रेलवे (वंदे भारत ट्रेनों) और हवाई अड्डों का जाल बिछाया गया है, जिसने देश की गति और प्रगति को नए आयाम दिए हैं।

 

जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि *सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और ऐतिहासिक निर्णयों* की चर्चा करते हुए कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, भव्य प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की सम्प्रभुता को मजबूत किया और सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित किया है। *वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ते कद* की चर्चा करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि चाहे यूक्रेन-रूस संकट में भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी हो या जी-20 की सफल अध्यक्षता, प्रधानमंत्री श्री मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की आवाज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

आयोजित कार्यशाला को कार्यक्रम की जिला संयोजिका एवं उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम के संपादन हेतु दायित्व की घोषणा कि|

बैठक का संचालन जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया आभार कार्यक्रम के जिला सदस्य एवं उपाध्यक्ष राजीव पांडेय ने किया 

 आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, अशोक राठी, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, हिमा साहू, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, प्रवक्ता नितेश साहू अरुण सिंहरजा खोखर कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, झुग्गी झोपड़ी प्रदेश सह संयोजक दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया सह संयोजक अविनाश राजपूत आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सह संयोजक उमेश गिरी जूही चंद्राकर राजेश राजपूत संजय शुक्ला प्रीति राजपूत लेखिका आढतिया मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू बंटी चौहान मनमोहन शर्मा महेंद्र लोढ़ा कमलेश साहू लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट बीरबल पटेल धर्मेंद्र सिंह अनुपम साहू राजू जंघेल लिकेश्वर देशमुख विजय ताम्रकार डॉ आदर्श त्रिवेदी उमा भारती साहू आयुषी पांडेय संस्कृति वर्मा नवीन साहू अमित पटेल भूपेंद्र साहू अनिल यादव मौसमी ताम्रकार सूरज देशमुख पूरन देशमुख बनाऊं वर्मा सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ताउपस्थित रहे |



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.