Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य के लिए जन समर्पन सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का प्रदेश स्तरीय सम्मान हुआ

मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य के लिए जन समर्पन सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का प्रदेश स्तरीय सम्मान हुआ

804210420260707561006763959.jpg

"दुर्ग जिले में मानव सेवा एवं गौ सेवा पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, तिल्दा, गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर एवं भिलाई ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान किया गया..मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। यही काम आपको औरों से अलग रखता है। इससे आपको को जो संतुष्टि व प्यार मिलता है उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं। यही सोचकर 'ये' नि:स्वार्थ भाव से जन समर्पण सेवा संस्था के युवा सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। संस्था कई ऐसे सेवक हैं जो नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने में हमेशा आगे रहते हैं। इसके बदले उन्हें न तो किसी प्रकार के पारितोषिक की उम्मीद रहती और न ही किसी प्रकार की अन्य चाहत होती है।     

हम अक्सर समाजसेवा की बात करते हैं। दूसरे को प्रेरित भी करते हैं। उनके सामने कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं ताकि लोग मिसाल के रूप में लें और नेक कार्य को आगे बढ़ाने में योगदान दें  

RO. NO 0001

ऐसा उदाहरण दुर्ग जिले की जन समर्पण सेवा संस्था हैं जिनके द्वारा किए जा रहे कार्य अनुकरणीय उदाहरण हैं। समाज की बेहतरी, दिनहीनों की मदद, जरूरतमंदों के लिए सहायता के रूप में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था के सदस्य वगत 9 वर्षों से दरिद्र नारायण की सेवा को ईश्वर सेवा मान रहा है, मानसिक रूप से कमजोर, विक्षिप्त की मदद, दिव्यांग जनोँ को उनकी जरूरत की सामग्री वितरण, गौ माता को रेडियम पट्टी लगाना, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे, कोटना का वितरण करना, हर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की सामग्री जैसे बर्तन, कम्बल, साबुन, निरमा आदि का वितरण ऐसे सरहानीय एवं नेक कार्य संस्था के युवा सदस्य बिना रुके बिना किसी दिन नागा किये निरन्तर जारी रखे हुए है..  

संस्था द्वारा निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा के साथ साथ गंभीर बीमारी से ग्रसित या दुर्घटना से गंभीर चोटे आने पर उपयोग की जाने वाली सामग्री मेडिकल पलंग व्हीलचेयर कम्मोट चेयर वाकर जैसी सामग्री भी संस्था के सदस्य सुजल शर्मा मोबाइल नंबर 9754656971 के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है

"जन समर्पण सेवा संस्था के सेवा कार्यों की प्रसंसा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में होती है इसी का नतीजा है कि लगातार पूरे प्रदेश के विभिन्न समाजों, संगठनों द्वारा संस्था का सम्मान किया जा रहा है, सम्मान की इसी कढ़ी मे भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर प्रदेश के तिल्दा, रायपुर एवं भिलाई ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जन समर्पण सेवा संस्था, के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का सम्मान किया गया..

आखिल भारतीय ब्राह्मण समाज तिल्दा नेवरा द्वारा परशुराम भवन में आयोजित सम्मान समारोह अतिथि के रूप में उपस्थित अश्वनी शर्मा अध्यक्ष भाटापारा नगर निगम शैलेश नितिन त्रिवेदी पूर्व छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम मंडल के अध्यक्ष एवं श्याम शर्मा सभापति दुर्ग नगर निगम एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में योगेन्द्र शर्मा बंटी को प्रतीक चिन्ह मोमेंट भेंटकर सम्मानित किया गया, जिसमें उनके साथ ब्राह्मण समाज दुर्ग एवं संस्था के सदस्य ईशान शर्मा मोनू उपस्थित थे..   

  गौड़ ब्राह्मण समाज, रायपुर द्वारा परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा एवं मिलन समारोह में योगेन्द्र शर्मा बंटी का साल श्रीफल से सम्मान किया गया, कार्यक्रम में रायपुर समाज के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने सम्मान किया, इसके साथ साथ भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में भी उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए बंटी शर्मा का सम्मान किया गया, 

बंटी शर्मा ने अपने इस सम्मान को जन समर्पण सेवा संस्था के नाम किया और कहा कि संस्था का सेवा कार्य निरंतर जारी है संस्था है तो मैं हु, संस्था मेरे लिए बड़ी है और आज जो भी सम्मान मुझे मिला है वह सब संस्था के कार्य का सम्मान है संस्था का हर एक सदस्य आज इस सम्मान का हकदार है..



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
633080820260941351009090114.jpg
296050820262228031009034642.jpg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
846080820261049441009091194.jpg
403080820261116311009091653.png

Advertisement

960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.