होम / दुर्ग - भिलाई / बिना बिल्डिंग परमिशन नए नल कनेक्शन नही देने एवं बहते हुए सार्वजनिक नलों को बंद करने के निर्देश
दुर्ग - भिलाई
बिना बिल्डिंग परमिशन नए नल कनेक्शन नही देने एवं बहते हुए सार्वजनिक नलों को बंद करने के निर्देश
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक की समस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा हेतु महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आज शाम डाटा सेंटर में बैठक आयोजित की। बैठक में संबंधित विभागों के एमआईसी सदस्यों, पार्षदों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में शहर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान महापौर ने वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक के पार्षदों से बारी-बारी क्षेत्रीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, सुलभ शौचालयों की मरम्मत, सड़क एवं नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, पाइपलाइन लीकेज, बोर रिपेयरिंग, बोरिंग तथा प्रकाश व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना बिल्डिंग परमिशन एवं बीसीसी के किसी भी नए नल कनेक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर घरों में निजी नल कनेक्शन होने के बावजूद सार्वजनिक नल चालू हैं,
जिससे अनावश्यक रूप से पानी की बर्बादी हो रही है। ऐसे सार्वजनिक नलों को चिन्हित कर बंद करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।महापौर ने कहा कि शहर क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।
बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, निलेश अग्रवाल, काशीराम कोसरे, शशि साहू, पार्षद सजान जोसफ, नीरा खिचरिया, रेशमा सोनकर, ललित ढीमर, सविता साहू, हिरौनंदी चंदानिया, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, मो. सलीम सिद्दीकी, राजेन्द्र ढबाले, सुरेश केवलानी, दुर्गेश गुप्ता, मोहित मरकाम, नारायण सिंह ठाकुर,अभ्युदय मिश्रा सहितअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.