Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की पहल से ₹9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की पहल से ₹9.50 करोड़ स्वीकृत

509210320261554031006143159.jpg

दुर्ग / दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा , ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की पहल पर शासन द्वारा ₹9.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से शहर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से लंबित कार्य अब तेजी से पूरे किए जा सकेंगे।

शासन से स्वीकृत राशि का उपयोग मुख्य रूप से नाली निर्माण, पुलिया निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किया जाएगा। ये कार्य जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से प्राप्त मांगों के आधार पर प्राथमिकता तय करते हुए कराए जाएंगे, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा।

RO. NO 0001

मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर का समग्र और संतुलित विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की हमारा उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक वार्ड में रहने वाले नागरिकों को बेहतर और सुविधाजनक व्यवस्था प्रदान करना है। लंबे समय से जिन क्षेत्रों में नाली और पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी थी, वहां अब तेजी से काम किया जाएगा। इससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को होने वाली दैनिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।”

मंत्री गजेन्द्र यादव ने आगे कहा, दुर्ग शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। हर वार्ड में विकास कार्य समान रूप से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सामुदायिक भवन, सीसी रोड, सड़क चौड़ीकरण, एप्रोच रोड, बिजली पोल विस्तार जैसे कार्य जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मिल रही प्रतिक्रिया के आधार पर योजनाएं तैयार की जा रही हैं, ताकि वास्तविक जरूरतों के अनुसार कार्य हो सके। मंत्री यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की आवश्यकताओं को गंभीरता से समझते हुए त्वरित निर्णय ले रही है।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के साथ-साथ दुर्ग शहर भी निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। मैं दुर्गवासियों की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए राशि स्वीकृत की।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद शहर की बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इस पहल से दुर्ग शहर के सभी 58 वार्डों में आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और शहर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
633080820260941351009090114.jpg
296050820262228031009034642.jpg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
846080820261049441009091194.jpg
403080820261116311009091653.png

Advertisement

960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.