होम / दुर्ग - भिलाई / सुशासन तिहार 2026, 07 मई को वार्ड 60 में विशेष शिविर
दुर्ग - भिलाई
वार्ड 14 से 24, 47, 58, 59, 60 के नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ, मौके पर ही समस्याओं का त्वरित निराकरण, नगर निगम की नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील
दुर्ग,नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत शहर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 01 मई से 23 मई 2026 तक नगर निगम सीमा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं में पारदर्शिता लाना, उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं स्थल पर ही समाधान करना है, जिससे सुशासन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
07 मई 2026 (गुरुवार) को आयोजित होने वाले शिविर का विवरण इस प्रकार है,
स्थान: शासकीय प्राथमिक शाला, कतुलबोर्ड, वार्ड क्रमांक 60
लाभान्वित वार्ड: 14 से 24, 47, 58, 59 एवं 60
शिविर में नागरिकों को राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड, सूर्य योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदनों का भी मौके पर समाधान किया जाएगा।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा अपील,
नगर निगम द्वारा समस्त वार्डवासियों से अपील की गई है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाएं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.