Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

पानी, सफाई और पेंशन मुद्दे पर कांग्रेस का नगर निगम घेराव, जमकर प्रदर्शन

पानी, सफाई और पेंशन मुद्दे पर कांग्रेस का नगर निगम घेराव, जमकर प्रदर्शन

1911805202612224968518052026121708whatsappimage2026-05-18at5.45.07pm.webp

68518052026121708whatsappimage2026-05-18at5.45.07pm.jpeg

दुर्ग। शहर में गहराते जल संकट, बदहाल सफाई व्यवस्था, बिजली समस्या, लंबित पेंशन और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक निगम कार्यालय पहुंचे और शहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

Image after paragraph

प्रदर्शन के दौरान पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने खाली मटके फोड़कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी निर्मित हो गई। पुलिस प्रशासन ने घेराव को रोकने के लिए निगम कार्यालय के बाहर दो से तीन लेयर की बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारी एक बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए, जिसके बाद कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शहर की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन पिछले लगभग छह माह से हितग्राहियों को नहीं दी गई है, जिससे जरूरतमंद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर के कई वार्डों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है और जहां पानी मिल रहा है वहां कम दबाव और दूषित पानी की शिकायतें हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने सफाई व्यवस्था को भी पूरी तरह चरमराई हुई बताते हुए कहा कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

Image after paragraph

उन्होंने भाजपा की “ट्रिपल इंजन सरकार” पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश और शहर दोनों स्तर पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है तथा विकास कार्य ठप पड़े हैं।
प्रतिपक्ष नेता संजय कोहले ने कहा कि शहर में समय पर कचरा उठाव नहीं हो रहा है, जिससे कई स्थानों पर गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है। विशेष रूप से रविशंकर स्टेडियम और धमधा नाका ओवरब्रिज के आसपास हालात बेहद खराब हैं। उन्होंने कहा कि कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं और निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। साथ ही नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए उन्होंने एसओआर दर से अधिक के टेंडरों को निरस्त करने की मांग की।
पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दुर्ग शहर की जनता को पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए तरसना नगर निगम की विफल कार्यप्रणाली को दर्शाता है। वहीं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन निगम प्रशासन उदासीन बना हुआ है।
प्रदर्शन में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
633080820260941351009090114.jpg
296050820262228031009034642.jpg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
846080820261049441009091194.jpg
403080820261116311009091653.png

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.