होम / दुर्ग - भिलाई / तालाब संरक्षण पर सख्ती: डोंगिया बांधा में जलकुंभी सफाई का महापौर ने किया औचक निरीक्षण
दुर्ग - भिलाई
तालाब संरक्षण पर सख्ती: डोंगिया बांधा में जलकुंभी सफाई का महापौर ने किया औचक निरीक्षण
महापौर ने निकास मार्ग पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई तय, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश,
महापौर ने हत्यारा खाई तालाब का भी लिया जायजा, जलभराव रोकने अवैध निर्माण हटाने के निर्देश,
दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक जलस्रोतों में शामिल डोंगिया बांधा तालाब में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जलकुंभी सफाई अभियान का आज वार्ड क्रमांक 2 एवं 4 का महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 
वार्ड क्रमांक 2 एवं 4 का निरीक्षण के दौरान जल कार्य प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, लोककर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, शेखर चन्द्राकर,वार्ड 2 पार्षद गोविंद देवांगन, पार्षद रंजिता पाटिल, श्रीमती ममता देवांगन, मंडल महामंत्री नवीन साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
पौंड क्लीनर मशीन के माध्यम से तेजी से चल रहे सफाई कार्य के चलते तालाब का स्वरूप अब साफ एवं व्यवस्थित दिखाई देने लगा है, जिससे नागरिकों में संतोष का माहौल है।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने तालाब के निकास क्षेत्र, विशेषकर नया पारा स्थित साहू सदन के पास की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। यहां पर हुए अवैध कब्जों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को तत्काल हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरसात के दौरान तालाब के ओवरफ्लो होने पर इन अवरोधों के कारण पानी की निकासी बाधित होती है,
इसके अलावा महापौर ने राजीव नगर स्थित हत्यारा खाई तालाब का भी निरीक्षण किया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवैध निर्माण हटाने और जल निकासी व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए।
महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि डोंगिया बांधा तालाब शहर के जल प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबाई में फैला यह एल-आकार का तालाब गया नगर (वार्ड 4), राजीव नगर (वार्ड 2) से होते हुए बघेरा (वार्ड 56) तक विस्तारित है।
इस तालाब में गिरधारी नाला सहित 15 से अधिक वार्डों का पानी आकर मिलता है, जिससे इसकी नियमित सफाई एवं संरक्षण आवश्यक हो जाता है।
उल्लेखनीय है कि तालाब में फैली जलकुंभी की समस्या को लेकर एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती लीना दिनेश देवांगन एवं पार्षद गोविंद्र देवांगन द्वारा लगातार मांग की जा रही थी, जिसके बाद नगर निगम द्वारा पिछले एक सप्ताह से मशीनों के माध्यम से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.