होम / दुर्ग - भिलाई / जनगणना-2027ः जिले में जनगणना तैयारी तेज, शिक्षकों को बनाया जाएगा प्रगणक-पर्यवेक्षक
दुर्ग - भिलाई
जनगणना-2027ः जिले में जनगणना तैयारी तेज, शिक्षकों को बनाया जाएगा प्रगणक-पर्यवेक्षक
दुर्ग / जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनगणना कार्य की प्रगति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जनगणना के प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची जल्द तैयार कर प्रस्तुत की जाए, जिसमें 10 प्रतिशत अतिरिक्त रिजर्व स्टाफ भी शामिल किया जाए। उन्होंने इस कार्य के लिए शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों, हेडमास्टरों तथा शासकीय कॉलेजों के स्टाफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी नगरीय निकायों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों, हेडमास्टरों तथा शासकीय कॉलेजों के स्टाफ की ड्यूटी इस कार्य में लगाने को कहा।
कलेक्टर ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी जानकारी विस्तार से ली और उनके पदनाम, मोबाइल नंबर, पता सहित सभी आवश्यक विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी व्यक्ति या परिवार गणना से वंचित नहीं रहना चाहिए। जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जाएगा, जिसमें सभी भवनों और मकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकान सूचीकरण ब्लॉक का कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने नगरीय निकायों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और तहसीलों में चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र को सूचीकरण से वंचित न रखा जाए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त दुर्ग श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त रिसाली श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम आयुक्त भिलाई चरोदा श्री डी.एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, एसडीएम श्री उत्तम धु्रव, सभी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज व आईटीआई के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी तहसीलदार, सभी जोन आयुक्त, सभी स्टेशन मैनेजर, स्टील प्लांट, मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.