Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग में सहकारी बैंक मुख्यालय के नए भवन का भूमि पूजन, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ

दुर्ग में सहकारी बैंक मुख्यालय के नए भवन का भूमि पूजन, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ

783270320261643091006262128.jpg

दुर्ग। रामनवमी के शुभ अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के नए प्रधान कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गजेन्द्र यादव (स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री) शामिल हुए।Image after paragraph

कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने की। इस अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अल्का बघमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Image after paragraph

 

 

 

Image after paragraph

 2.77 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक भवन

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. वर्मा ने जानकारी दी कि लगभग 2.77 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण 11 महीनों में पूरा किया जाएगा।

 किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा

अपने संबोधन में अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य किसानों को बेहतर सुविधाएं देना है और नए भवन से बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुगम होंगी।

 मंत्री ने दी शुभकामनाएं

मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के बनने से किसानों और बैंक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सहकारिता और ग्रामोद्योग के समन्वय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

 बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, शिव चन्द्राकर, नरेश यदु सहित कई जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी और सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन हृदेश शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नरेश यदु ने किया।

 यह नया भवन सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.