Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

प्रधानमंत्री आवास परियोजना का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मई तक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

प्रधानमंत्री आवास परियोजना का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मई तक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

101140420260616291006622215.jpg

हितग्राहियों को जल्द मिलेगा आवास का आधिपत्य, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश,

AHP साइट पर प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों-ठेकेदारों को समयसीमा में काम पूरा करने की चेतावनी,

अंशदान जमा करने वाले हितग्राहियों को प्राथमिकता से मकान देने पर जोर,

दुर्ग//नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा निगम के अधिकारियों एवं ठेकेदारों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने AHP (अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट) साइट का गहन अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं गति पर विशेष ध्यान दिया।

उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित कार्यों को मई माह तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि हितग्राहियों को शीघ्र लाभ मिल सके। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।

आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों द्वारा अपने अंशदान की पूर्ण किश्त जमा कर दी गई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास का आधिपत्य (पजेशन) प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं हितग्राहियों से सतत संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाने, पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने तथा समयसीमा का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई।

आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, और इसका लाभ समय पर दिलाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को समन्वय बनाकर कार्य करने और लक्ष्य समयसीमा के भीतर परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए।जन संपर्क/राजू बक्शी



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.