Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

महाअष्टमी पर शीतला मंदिर में हवन पूजन में श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाहुति, जोत जवारा विसर्जन शोभायात्रा आज

महाअष्टमी पर शीतला मंदिर में हवन पूजन में श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाहुति, जोत जवारा विसर्जन शोभायात्रा आज

314191020261812021010715033.jpg

दुर्ग। कसारीडीह सिविललाइन स्थित मां सतरूपा शीतला मंदिर में नवरात्र का पर्व पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महाअष्टमी पर सोमवार को मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे। शाम को महाअष्टमी पर हवन पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन पूजन में पूर्णाहुति देकर मां शीतला से अपनी मनोकामना पूर्ण करने प्रार्थना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने हवन पूजन में शामिल होकर लोगों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मां शीतला से कामना की। हवन पूजन उपरांत माता स्वरूप 21 कन्याओं को कन्या भोज कराया गया। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। नवरात्रि के अंतिम दिन 20 अक्टूबर को मंदिर समिति द्वारा दोपहर 2 बजे जोत जवारा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

यह शोभायात्रा मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए शीतला तालाब पहुंचेगी। जहां जोत जावरा का विसर्जन किया जाएगा। महाष्टमी पर सोमवार को सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, उपाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा, सचिव प्रदीप देशमुख, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्माकर, सह-सचिव चंपा साहू, कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, पुष्पा श्रीवास, संरक्षक भीखम साहू,

कृष्णा देशमुख, गणेश निर्मलकर, राजा सिंह राजपूत, राजेश साहू, राजेंद्र शर्मा, दीनानाथ निर्मलकर, धनेश सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह चंदेल, नरेश कुटारे, ईश्वर अग्रवाल, भारतेंदु गौतम, संजय 

डहरवाल, विनोद चंद्राकर, गणेशराम चौधरी, तोरण साहू, अरुण साहू के अलावा सतरुपा शीतला सेवा समिति के अन्य सदस्य व श्रद्धालु व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.