होम / दुर्ग - भिलाई / सुपेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई
दुर्ग - भिलाई
सुपेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई
सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने, वन-वे व्यवस्था एवं सर्विस रोड को व्यवस्थित करने पर बनी सहमति।
यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा नेशनल हाईवे एवं सर्विस रोड एवं बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए *पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग* के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक को *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात* द्वारा सुपेला क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-
▪️सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने एवं सड़क यातायात में बाधा उत्पन्न नहीं करने के लिए व्यापारियों को समझाइश दी गई।
▪️ सुपेला अंडरब्रिज से आकाशगंगा की ओर जाने वाले मार्ग को वन-वे करने पर सहमति बनाई गई।
▪️ नगर निगम के सहयोग से सर्विस रोड को अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त कराकर यातायात के लिए सुगम बनाने का निर्णय लिया गया।
▪️ सर्विस रोड को मुख्य मार्ग से दो स्थानों पर जोड़ने की कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी, जिससे वाहनों का दबाव कम किया जा सके।
▪️ व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपने ग्राहकों एवं कर्मचारियों को भी सड़क पर वाहन पार्क नहीं करने के लिए प्रेरित करें।
▪️ यातायात पुलिस एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की जाएगी।
*अपील :-* यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि सड़क एवं सर्विस रोड को पार्किंग स्थल न बनाएं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.