Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग युवा कांग्रेस चुनाव में सियासी समीकरण बदले: हेमंत तिवारी के समर्थन से ऋषि साहू की दावेदारी को मिली नई धार

दुर्ग युवा कांग्रेस चुनाव में सियासी समीकरण बदले: हेमंत तिवारी के समर्थन से ऋषि साहू की दावेदारी को मिली नई धार,

615130720261638371008502693.jpg

मोहित वालदे, मनीष सोनवानी और सोनू साहू मैदान में; संगठनात्मक चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीतिक हलचल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव ने दुर्ग शहर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अध्यक्ष पद के चुनाव में अब मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है। पहले जहां मोहित वालदे और मनीष सोनवानी के बीच सीधी टक्कर की चर्चा थी, वहीं एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सोनू साहू के मैदान में उतरने से चुनाव और दिलचस्प हो गया है। इसी बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमंत तिवारी द्वारा ऋषि साहू के समर्थन की घोषणा ने संगठनात्मक चुनाव के राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

हेमंत तिवारी के समर्थन के बाद युवा कांग्रेस के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच इस समर्थन को चुनाव का महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। संगठन के विभिन्न गुट अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में सक्रिय हो गए हैं, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्मा गया है।

दूसरी ओर, मोहित वालदे और मनीष सोनवानी लगातार युवाओं के बीच संपर्क अभियान चला रहे हैं। दोनों नेताओं का कहना है कि यदि उन्हें संगठन की जिम्मेदारी मिलती है तो उनकी प्राथमिकता युवाओं के रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और संगठन को मजबूत बनाने की होगी। उन्होंने युवा कांग्रेस को युवाओं की प्रभावी आवाज बनाने का संकल्प भी दोहराया है।

इधर, एनएसयूआई में करीब 15 वर्षों तक सक्रिय भूमिका निभाने वाले सोनू साहू ने युवा कांग्रेस के माध्यम से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद कॉलेज अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष, पाटन विधानसभा प्रभारी और एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

सोनू साहू ने अपने संदेश में एनएसयूआई परिवार, कांग्रेस नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन बदल सकता है, लेकिन जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनका समर्पण पहले की तरह जारी रहेगा।

दुर्ग शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब मोहित वालदे, मनीष सोनवानी और सोनू साहू के मैदान में होने से चुनावी मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। वहीं, हेमंत तिवारी द्वारा ऋषि साहू के समर्थन ने संगठन के भीतर नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। अब सबकी नजर संगठनात्मक चुनाव पर टिकी है कि कार्यकर्ताओं का विश्वास किस उम्मीदवार के पक्ष में जाता है और युवा कांग्रेस की कमान आखिर किसके हाथों में सौंपी जाती है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.