होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग जिले में 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस का कार्यक्रम रैली निकाली गई
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग जिले में 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस का कार्यक्रम रैली निकाली गई
दुर्ग, / दुर्ग जिले में आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा कार्यशाला आयोजित कर कार्यक्रम रैली निकाली गयी, जिसमें एडीज मच्छर के काटने से होने वाले डेंगू की उत्पत्ति के बारे में स्वास्थ्य शिक्षा एवं बचाव तथा उपचार के बारे मे संपूर्ण जानकारी दिया गया।
*राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2026 का थीम है "डेंगू नियंत्रण में सामुदायिक भागीदारी जांच करें, सफाई करे, और ढंके"*
इस कार्यक्रम में निजी चिकित्सालय एवं पंजीकृत चिकित्सक के समन्वय से समय पर डेंगू रोगीयों की जानकारी प्राप्त कर सम्पूर्ण मुलोपचार, कार्यक्षेत्र की प्रत्येक मितानीन को 3 नारे लेखन हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति तथा शहरी क्षेत्रों में महिला आरोग्य समिति की बैठक आयोजित कर डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समुदाय को जागरुक करने व्यापक प्रचार प्रसार करने निर्देशित किया गया।
इस कार्यक्रम में लार्वा स्त्रोत नियंत्रण के तहत नाली की सफाई, कुलर, गमला, टायर, नारियल खोल, टंकी, प्लास्टिक कंटेनर, जल भराव के क्षेत्र एवं झाडियों इत्यादि में मच्छर के लार्वा का स्त्रोत पाया जाता है उसे कीटनाशक दवा टेमिफास, मेलाथियान, इत्यादि से विनिष्टीकरण किये जाने हेतु बताया गया यह कार्यक्रम जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित किया गया एवं जिला अस्पताल दुर्ग में 10 बेड का डेंगू वार्ड पृथक से मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है।
इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में डॉ. संजीव ग्लैड जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी, डॉ. आशिषन मिंज, सिविल सर्जन, डॉ. रश्मि ग्लैड जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ.सी.बी.एस. बंजारे जिला नोडल अधिकारी आईडीएसपी दुर्ग के कुशल नेतृत्व मे राष्ट्रीय डेंगू दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मच्छर जनित रोग के बारे में प्रचार-प्रसार बचाव उपचार तथा सभी को मच्छरदानी का उपयोग करने एवं स्त्रोत नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत लार्वा विनिष्टीकरण एवं वयस्क मच्छर का विनिष्टीकरण हेतु बताया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग जिला दुर्ग के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं नर्सिंग कालेज के प्रभारी व छात्राएं उपस्थित रही व उनके द्वारा डेंगू के रोकथाम हेतु संकल्प लिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.