Jwala

Express News

इंदौर

इंदौर में नशे पर शिकंजा कसने लगी शिकायत पेटियां:32 थाना क्षेत्रों में 64 पेटियां; बिना नाम बताए दे सकेंगे ड्रग्स की जानकारी

इंदौर में नशे पर शिकंजा कसने लगी शिकायत पेटियां:32 थाना क्षेत्रों में 64 पेटियां; बिना नाम बताए दे सकेंगे ड्रग्स की जानकारी

72802112025073209whatsappvideo2025-11-01at81314pm-ezgifcom-optimize_1762022561.webp

इंदौर में ड्रग्स और नशे के खिलाफ पुलिस ने नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत पुलिस ने 32 थाना क्षेत्रों में कुल 64 ड्रग्स शिकायत निवारण पेटियां लगाई हैं। इन पेटियों को ऐसी जगहों पर लगाया गया है, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, ताकि शिकायत दर्ज कराने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रहे।

पुलिस के अनुसार, इन पेटियों से अब तक मिली कुछ शिकायतें सही पाई गई हैं, जिन पर कार्रवाई भी की जा चुकी है।

32 थाना क्षेत्रों में लगीं 64 शिकायत पेटियां

शहर में रोजाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें नशे के कारोबार पर कार्रवाई कर रही हैं। इसी अभियान को और मजबूत करने के लिए हर थाना क्षेत्र में दो-दो ड्रग्स शिकायत पेटियां लगाई गई हैं।

इन पेटियों को ऐसे इलाकों में लगाया गया है, जिन्हें नशे के हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था।इनका उद्देश्य यह है कि लोग बिना डर के गुमनाम रूप से नशे से जुड़ी जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकें।

एयरपोर्ट, बाजार, हॉटस्पॉट इलाकों और थाना सीमाओं में ये पेटियां सीसीटीवी कैमरे की पहुंच से दूर लगाई गई हैं, ताकि शिकायतकर्ता की पहचान किसी भी स्थिति में उजागर न हो सके।

शहर के 32 थाना क्षेत्रों में 64 ड्रग्स शिकायत निवारण पेटियां लगवाई गई है।

शहर के 32 थाना क्षेत्रों में 64 ड्रग्स शिकायत निवारण पेटियां लगवाई गई है।

हर सोमवार एसीपी स्तर के अधिकारी खोलेंगे पेटियां

एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर करीब 15–20 दिन पहले शहर में इन पेटियों की स्थापना की गई थी।

इन पेटियों को हर सोमवार एसीपी स्तर के अधिकारी की मौजूदगी में खोला जाएगा। इस दौरान दो स्थानीय रहवासियों को भी शामिल किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

पेटियों में प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद, दो दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इन कार्रवाइयों की निगरानी डीसीपी स्तर पर की जाएगी, जबकि एडिशनल सीपी संपूर्ण मॉनिटरिंग करेंगे।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने दी जानकारी।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने दी जानकारी।

अब तक मिली एक दर्जन शिकायतें, कई सही पाई गईं

दंडोतिया ने बताया कि अब तक लगभग एक दर्जन शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से कुछ सत्यापित हुई हैं, जबकि कुछ असत्य पाई गई हैं।

एक शिकायत राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से मिली थी, जिसमें बताया गया था कि चोइथराम सब्ज़ी मंडी में राहुल नामक व्यक्ति गांजा सप्लाई करता है। जांच में यह जानकारी सही निकली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया।

पुलिस बोली- जानकारी चाहिए, नाम नहीं

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी को अपने क्षेत्र में नशे या ड्रग्स तस्करी की जानकारी है तो वह इन शिकायत पेटियों में गुमनाम रूप से सूचना डालें।

पुलिस को केवल जानकारी चाहिए, नाम नहीं। हर थाना क्षेत्र में दो पेटियां लगाई गई हैं। साथ ही, थाना प्रभारी और क्राइम ब्रांच टीमें स्थानीय रहवासियों के साथ मीटिंग कर लोगों को इस व्यवस्था की जानकारी भी दे रही हैं।

परदेशीपुरा टीआई आर.डी. कानवा ने बताया कि रहवासी इलाकों में बैठकों के जरिए लोगों को पेटियों की व्यवस्था और शिकायत प्रक्रिया के बारे में बताया जा चुका है। इससे नागरिकों में भरोसा बढ़ा है और पुलिस को जमीनी स्तर पर मदद मिल रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.