Jwala

Express News

जांजगीर-चांपा

ईंट भट्टा में मजदूर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलगांव पुलिस ने चंद घंटों में आरोपियों को दबोचा

ईंट भट्टा में मजदूर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलगांव पुलिस ने चंद घंटों में आरोपियों को दबोचा

5541007202514520422610072025132245whatsappimage2025-07-10at6.50.12pm.webp

दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने ईंट भट्टा में मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब ग्राम पीसेगांव निवासी प्रार्थी नीलकंठ कुंभकार (उम्र 62 वर्ष) ने थाना पुलगांव में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी तीजराम केवट व कमल सिंह निषाद ने उसके ईंट भट्टा में मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर कुल 19.67 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने नीलकंठ से अलग-अलग किश्तों में 10,35,000 रुपये तथा कमल सिंह निषाद ने 9,32,000 रुपये लिए, लेकिन न तो मजदूर उपलब्ध कराए और न ही पैसे वापस किए।
इसी तरह प्रार्थी अभिषेक चक्रधारी ने भी थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी तीजराम केवट ने उससे भी ईंट भट्टा में मजदूर दिलाने के नाम पर कुल 15 लाख रुपये ले लिए और कोई मजदूर उपलब्ध नहीं कराया।
दोनों प्रार्थियों की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को गंभीरता से लिया। थाना प्रभारी पुलगांव ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तीजराम केवट पिता सोतन केवट (निवासी ग्राम सुनसुनिया, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार) और कमल सिंह निषाद पिता जगेसर निषाद (उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम पैसर, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार) को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 60,000 रुपये नगद बरामद किए। बाद में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। थाना पुलगांव पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में दें, ताकि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती उन्होंने आगे कहा कि, रोजगार को सहायता नहीं बल्कि गारंटी के रूप में प्रस्तुत करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक विकास की उम्मीद है। पहले मनरेगा के भ्रष्टाचार की शिकायतें सुनने को मिलती थी। इसमें फेस अटेंडेंस, साप्ताहिक रिपोर्ट और आनलाइन भुगतान से केवल हितग्राही लाभान्वित होंगे, मशीनों से काम करा मजदूरो का हक अब कोई नहीं मार सकता। पूरी पारदर्शिता के साथ इसमें काम होगा।  कांग्रेस को राम के नाम से आपत्ति वहीं कांग्रेस के विरोध पर कटाक्ष करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति राम के नाम को लेकर है जबकि यह स्कीम का शार्ट फॉर्म है। स्कीम में पूरी भागीदारी जनता की है। और राज्य सरकार की भागीदारी बढ़ाए जाने से पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.