Jwala

Express News

जांजगीर-चांपा

पुलिस के जवान को ड्यूटी करने के दौरान हमला करने वाले 3 आरोपियों निकला जुलूस पुलिस ने

पुलिस के जवान को ड्यूटी करने के दौरान हमला करने वाले 3 आरोपियों निकला जुलूस पुलिस ने

34602042025140702whatsappimage2025-04-02at7.36.03pm.jpeg

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जांजगीर शहर में निकाला गया पैदल जुलूस

जांजगीर, अप्रैल । चैत नवरात्रि पर्व के अवसर पर थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोखरा स्थित मां मनका दाई मंदिर में यातायात सुरक्षा व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान दिनांक 01.04.25 को यातायात पुलिस आरक्षक द्वारा मां मनका दाई मंदिर खोखरा मंदिर के मुख्य मार्ग में ड्यूटी कर रहा था जो रात्रि लगभग 07.00 बजे एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सवार होकर मां मनका दाई मंदिर के तरफ जाने लगा तो ड्यूटी पर तैनात यातायात का जवान रोकवाकर पुछा तो वे दोनो अपना नाम दीप सूर्यवंशी एंव बादल सूर्यवंशी निवासी सूर्या चौक खोखरा निवासी होना बताये तब उक्त दोनो व्यक्तियों को मो.सा. को वाहन पार्किंग में खड़े करने के लिये बोला उसी दौरान उन दोनो लोगो के साथ उनके दो साथी एक मोटर सायकल में पीछे से आये और चारो लोग एक राय होकर हम लोगों के मोटर सायकल को जाने से रोकते हो कहकर यातायात के जवान को अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने लगे कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में आरोपी (1) दीप कुमार सूर्यवंशी (2) बादल सूर्यवंशी (3) अजय कुमार सूर्यवंशी को उनके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों को घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपने साथियों के साथ एक राय होकर घटना घटित कारण जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त मो.सा. बजाज सीटी' को जप्त किया गया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है जिसके मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जाएगी।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा एवं आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती उन्होंने आगे कहा कि, रोजगार को सहायता नहीं बल्कि गारंटी के रूप में प्रस्तुत करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक विकास की उम्मीद है। पहले मनरेगा के भ्रष्टाचार की शिकायतें सुनने को मिलती थी। इसमें फेस अटेंडेंस, साप्ताहिक रिपोर्ट और आनलाइन भुगतान से केवल हितग्राही लाभान्वित होंगे, मशीनों से काम करा मजदूरो का हक अब कोई नहीं मार सकता। पूरी पारदर्शिता के साथ इसमें काम होगा।  कांग्रेस को राम के नाम से आपत्ति वहीं कांग्रेस के विरोध पर कटाक्ष करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति राम के नाम को लेकर है जबकि यह स्कीम का शार्ट फॉर्म है। स्कीम में पूरी भागीदारी जनता की है। और राज्य सरकार की भागीदारी बढ़ाए जाने से पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.