Jwala

Express News

कांकेर

फर्जी CID अधिकारी बनकर धौंस जमाने वाला गिरफ्तार : स्कॉर्पियो पर लगा रखा था ‘NATIONAL CRIME CONTROL’ का बोर्ड

फर्जी CID अधिकारी बनकर धौंस जमाने वाला गिरफ्तार : स्कॉर्पियो पर लगा रखा था ‘NATIONAL CRIME CONTROL’ का बोर्ड

18022022026174154_____________________________________________________________________1771759580.webp

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी के बीच धमतरी पुलिस ने फर्जी पहचान के सहारे खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर रौब झाड़ने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी स्कॉर्पियो में 'NATIONAL CRIME CONTROL ORG.' का लोगो और 'VICE PRESIDENT C.G. NATIONAL CRIME CONTROL ORG. ALL INDIA' लिखी प्लेट लगाकर घूम रहा था और खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर आमजन को प्रभावित कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रही सतत निगरानी के तहत 21 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि, आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक व्यक्ति वाहन में संदिग्ध बोर्ड लगाकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधिवत गवाहों की उपस्थिति में जांच की।1आरोपी कांकेर का है निवासी
जांच के दौरान वाहन के डैशबोर्ड पर संबंधित संगठन का लोगो और पदनाम प्रदर्शित बोर्ड मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम टिकेश्वर नरेटी 28 वर्ष निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर बताया। उसके पास से 'CRIME INVESTIGATION DEPARTMENT' और 'CRIME INVESTIGATION DETECTIVE' अंकित दो आईडी कार्ड बरामद हुए, जिनमें स्वयं को 'National Officer' दर्शाया गया था।2टोल टैक्स से बचने के लिए करता था इस्तेमाल
विधिवत नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई वैध नियुक्ति पत्र, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र या अधिकृत आदेश प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि, सितंबर 2025 में कथित व्यक्तियों के माध्यम से फर्जी आईडी कार्ड बनवाए और ऑनलाइन भुगतान कर उनकी वैलिडिटी बढ़ाता रहा। वह इन कार्डों और बोर्ड का उपयोग टोल टैक्स से बचने और विभिन्न स्थानों पर प्रभाव जमाने के लिए करता था। 2पुलिस ने जब्त किया ये सामान
गौरतलब है कि, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 फर्जी आईडी कार्ड, 01 'NATIONAL CRIME CONTROL ORG.' लिखा बोर्ड, 01 महिंद्रा स्कॉर्पियो (CG 05 AU 6136), 01 iPhone 11 Pro (जियो सिम सहित) और 01 सैमसंग M12 (जियो एवं बीएसएनएल सिम सहित) जब्त किया है। 

RO. NO 13910/80

21 फरवरी को आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दें कि, आरोपी द्वारा फर्जी पहचान बनाकर स्वयं को सरकारी/जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आमजन को भ्रमित करने और अवैध लाभ लेने का प्रयास पाया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 21 फरवरी को रात 10 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध का बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

4ऐसे मामलों की आशंका होने पर पुलिस को दें सूचना
धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि, यदि कोई व्यक्ति स्वयं को शासकीय अधिकारी बताकर धौंस दिखाए या संदिग्ध गतिविधि करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.