Jwala

Express News

कोरबा

राखड़ ठेकेदारों के गुर्गों की गुंडागर्दी

आदिवासी युवक का अपहरण कर बेदम पीटा

419140920251533451280x720_2528493-beat-tribal-youth.webp

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सीएसईबी कर्मी और राखड़ ठेकेदारों के गुर्गों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरीपानी गांव निवासी आदिवासी युवक इंद्रपाल सिंह कंवर का अपहरण कर उसे बर्बर तरीके से पीटा गया। साथ ही अधमरे हालात में सड़क किनारे फेंक दिया गया। हमलावरों ने धमकी दी कि, अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे ट्रक के नीचे कुचलवा देंगे।

जानकारी के मुताबिक, इंद्रपाल गांव में ही सिविल ठेकेदार का काम करता है और आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दुखनी बाई के मकान की नापी कर रहा था। तभी सीएसईबी कर्मी नंदू पटेल राखड़ ठेकेदार हेमस कॉर्पोरेशन के सुपरवाइजर और अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने बिना किसी कारण इंद्रपाल पर हमला बोल दिया, बेरहमी से पीटते हुए उसे जबरदस्ती एक स्कॉर्पियो में ठूंसकर ले गए।

पीड़ित ने लगाया मारपीट का आरोप
पीड़ित का कहना है कि, रास्तेभर उसका चेहरा ढक दिया गया और लगातार मारपीट की जाती रही। इसके बाद उसे शारदा विहार स्थित एक दफ्तर ले जाकर भी बुरी तरह पीटा गया। फिर ढेलवाडीह जाने वाले मुख्य मार्ग पर फेंक दिया गया। धमकी दी गई कि अगर वह शिकायत करेगा तो ट्रक से कुचलकर उसकी जान ले ली जाएगी।

बड़े पैमाने पर बिल बनवाने का चलता है खेल
घटना में नंदू पटेल और हेमस कॉर्पोरेशन के सुपरवाइजर के अलावा दुरेंद्र पटेल और राजू पटेल भी शामिल बताए गए हैं। फिलहाल मारपीट की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि इंद्रपाल ने पूर्व में गोढ़ी स्थित सीएसईबी राखड़ डेम में हो रही गड़बड़ियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि, नंदू पटेल, जो खुद सीएसईबी का कर्मचारी है, पूरे राखड़ मैनेजमेंट को अपने कब्जे में रखता है। वह अपनी गाड़ियों को चलवाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर बोगस बिल बनवाने का खेल करता है। कई बार मारपीट और धमकी की घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका है। वहीं, हेमस कॉर्पोरेशन पहले से ही सीएसईबी में हुए बड़े राखड़ घोटाले की आरोपी कंपनी रही है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि, आखिर एक सीएसईबी कर्मी खुलेआम माफियाई तरीके से क्यों काम कर रहा है और प्रशासन चुप क्यों बैठा है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला न केवल सीएसईबी और राखड़ ठेकेदारों की मिलीभगत को उजागर करता है बल्कि यह भी बताता है कि शिकायत करने वालों को दबाने के लिए किस हद तक गुंडागर्दी की जा रही है। अब जबकि पीड़ित ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है, लोगों में उम्मीद जगी है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.