Jwala

Express News

कोरबा

नालों के ऊपर से हटेगा अतिक्रमण, सी.एण्ड डी. वेस्ट पर होगी सख्त कार्यवाही-नगर निगम आयुक्त

9020503202506450458660503202506323905-kr-8.webp

आयुक्त ने सरदार पटेल नगर दर्री एवं डिंगापुर कोसाबाड़ी वार्ड का किया दौराकोरबा 05 मार्च (आरएनएस)। कोरबा जिला नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन व्यक्तियों द्वारा नालों के ऊपर अतिक्रमण कर लिया गया है, उन्हें स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल नोटिस दें, यदि उनके द्वारा समयसीमा में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो उसे हटाने की प्रभावी कार्यवाही कर अतिक्रमण को हटावें। उन्होने सडकों, सार्वजनिक स्थानों पर सी.एण्ड डी. वेस्ट की डंपिंग को गंभीरता से लेते हुए सी.एण्ड डी. वेस्ट को हटाने एवं संबंधित पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।उक्ताशय के निर्देश आयुक्त श्री पांडेय ने सरदार पटेल नगर दर्री एवं कोसाबाड़ी वार्ड के भ्रमण के दौरान दिए। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विगत लगभग 45 दिन से चलाए जा रहे स्वच्छता महाअभियान के तहत दर्री जोन के सरदार पटेल नगर वार्ड एवं कोसाबाड़ी जोन के कोसाबाड़ी डिंगापुर वार्ड में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की गई। आयुक्त श्री पांडेय ने उक्त दोनों वार्डो का दौरा कर वहॉं के साफ-सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण किया। सरदार पटेल नगर वार्ड के भ्रमण के दौरान उनके संज्ञान में यह बात लाई गई कि कतिपय लोगों द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसका निरीक्षण करते हुए आयुक्त श्री पांडेय ने संबंधित लोगों को नोटिस देने के निर्देश अधिकारियों के दिए तथा कहा कि यदि संबंधित लोगों द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर स्वयं ही अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो इस प्रभावी कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाएं। इसी प्रकार अनेक स्थलों में सड़क पर सी.एण्ड डी. वेस्ट की डंपिंग किए जाने को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त पांडेय ने सी.एण्ड डी. वेस्ट हटाए जाने एवं संबंधितों पर नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों के दिए।बस्तियों में भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पांडेय ने बस्तीवासियों से पूछा कि उनके घरों से कचरा लेने के लिए निगम का सफाई रिक्शा समय पर उनकी गली व घर में पहुंचता है या नहीं, घरों से प्रतिदिन कचरे का संग्रहण किया जाता है या नहीं, जिस पर बस्तीवासियों ने बताया कि निगम का सफाई रिक्शा प्रतिदिन नियत समय पर उनके घर, गली में आता है तथा घरों से कचरे को संग्रहित करके ले जाता है। आयुक्त पांडेय ने बस्तियों में अपशिष्ट संग्रहण का कार्य कर रही स्वच्छता दीदियों से भी चर्चा की तथा उन्हें घरों से सूखा व गीला कचरा पृथक-पृथक संग्रहित करने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि बस्ती का कोई भी घर न छुटे, प्रत्येक घर से अनिवार्य रूप से कचरे का संग्रहण किया जाएं।आयुक्त श्री पांडेय ने बस्तीवासियों से आग्रह किया कि वे घरों से निकले कचरे को सड़क, नाली आदि में न डालें, सूखा व गीला कचरा पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करके रखें तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु पहुंचने वाली स्वच्छता दीदियों के रिक्शें में ही पृथक-पृथक कचरे को दें। उन्होने बस्तियों में स्थित दुकान संचालकों से कहा कि वे अपनी दुकानों के बाहर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें तथा दुकानों में पहुंचने वाले ग्राहकों को डस्टबिन में ही अपशिष्ट डालने को कहें।आयुक्त श्री पांडेय ने स्कूल प्रबंधन से कहा कि नगर निगम से संबंधित विभिन्न कार्यो से जुड़ी शिकायतों के निराकरण हेतु टोल फ्री नम्बर 1100 (निदान) में कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी इस टोल फ्री नम्बर की जानकारी दें, ताकि वे अपने घर, गली मोहल्लें के लोगों को भी इसकी जानकारी दे सकें।भ्रमण के दौरान आयुक्त पांडेय ने बस्तियों में अपशिष्ट संग्रहण के कार्य में संलग्न स्वच्छता दीदियों से चर्चा की, बस्तियों में उनके आने एवं कचरा संग्रहण कर एस.एल.आर.एम. सेंटर पहुंचने के समय, कार्य के दौरान ड्रेस व सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, सूखा व गीला कचरा पृथक-पृथक लेने आदि की जानकारी ली, उन्होने स्वच्छता दीदियों से कहा कि वे अनिवार्य रूप से प्रत्येक घर से कचरे का संग्रहण करें तथा यह देखें कि केई भी घर छूटने न पाएं।संचालित मेगा स्वच्छता ड्राईव के तहत उक्त दोनों वार्डो की विभिन्न बस्तियों, कालोनियों, मोहल्लों आदि में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई के कार्य अभियान के रूप में संपादित कराएं गए, नाले एवं नालियों की सतह से सफाई, झाड़ी, बर्म आदि की सफाई, सी.एण्ड डी.वेस्टब् व अपशिष्ट का उठाव व परिवहन आदि के कार्य कराएं गए।स्वच्छता महाअभियान के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, अजीत तिग्गा, राकेश मसीह, प्रकाश चन्द्रा, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विपिन मिश्रा, सुशील चन्द्र सोनी, यशवंत जोगी, विनोद गोंड़, रितेश सिंह, स्वच्छता निरीक्षक शैलेन्द्र नामदेव, सचिन्द्र थवाईत, ढेलूराम देवांगन, पीआईयू धनमोहन व पंकज गभेल आदि के साथ स्वच्छता मित्रों, सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता कमांडो आदि ने अपनी सहभागिता दी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.