Jwala

Express News

कोरबा

झमाझम बारिश से एनीकट डूबने से 5 मार्गों पर आवाजाही हुई बंद

झमाझम बारिश से एनीकट डूबने से 5 मार्गों पर आवाजाही हुई बंद

8042807202514470178828072025091652img-20250728-wa0146.webp

कोरबा । कोरबा जिले में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश होती रही। इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र के नदी और नाले ऊफान पर हैं। 24 घंटे में 71.5 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई। 48 घंटे में 101 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। सावन के पहले पखवाड़े में यह सबसे अधिक बारिश बतायी जा रही हैं। बरपाली तहसील में 144.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के 5 प्रमुख मार्गो पर आवाजाही बंद है। इसके कारण लोग दिन भर परेशान रहे। सोन नदी पर बना एनीकट भी डूब गया है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इसका करतला, कोरबा और कटघोरा ब्लॉक में बारिश का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है।

शहर में बारिश का प्रभाव कम रहा। नोनबिर्रा से रामपुर मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। लोग जान जोखिम में डालकर पुल के ऊपर से पार करते रहे। छिंदई नाला पुल के ऊपर से पानी बहता रहा। सेंद्रीपाली के पास पुल के ऊपर पानी बहने के कारण आवाजाही बंद रही। सिवनी से सुखरीकला मार्ग पर जमड़ीनाला का पानी भी दूसरे दिन नहीं उतरा। इसकी वजह से लोग परेशान रहे। लीलागर नदी में बना पुल भी डूब गया है। इसकी वजह से 20 से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है। मांड नदी में बाढ़ आने की वजह से कुदमुरा से बरपाली मार्ग पर बना और सडक भी डूब गई है। चिर्रा से श्यांग मार्ग पर भी पवासी नाला पुल के ऊपर से पानी बहता रहा। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में भी झमाझम बारिश हुई है। इसकी वजह से कुछ प्रमुख मार्गों पर आवाजाही बंद हो गयी हैं जिसके अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा से रामपुर के छिंदईनाला व सेद्रीपाली नाला के ऊपर से पानी बह रहा है। 25 से अधिक ग्राम के ग्रामीणों को करतला की ओर से 15 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। कुदमुरा से श्यांग मार्ग पर हुकरा नाला पुल के साथ सडक भी डूब गई है। यहां के लोगों को बासीन गोल्गा की ओर से 20 किलोमीटर घूमना पड़ रहा है।

हरदीबाजार से रेंकी अंतर्गत लीलागर नदी के पल के ऊपर पानी भरने की वजह से मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। लोगों को पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। नेवसे हरदीबाजार मार्ग पर भी पुल के ऊपर से 4 फीट पानी बह रहा है। इससे पाली ब्लॉक मुख्यालय का संपर्क टूट गया है। इस मार्ग से सीपत की ओर भी लोग आवाजाही करते हैं। जिले के अंतिम छोर में बसे सुखरीकला, सुखरीखुर्द और अमलडीहा का संपर्क भी टूट गया है। नाला के ऊपर चार फीट पानी बह रहा है। लोग 5 किलोमीटर घूमकर आवाजाही कर रहे हैं। कोरबा जिले के साथ सिंचित क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सिंचाई के लिए पानी की मांग बंद हो गई है। इसकी वजह से दोनों नहरों के गेट बंद कर दिए गए हैं। यह पहली बार हुआ कि बीच में नहर बंद करनी पड़ी। दर्री बराज के दो गेट खुले, 14678 क्यूसेक पानी छोड़ा दर्री बराज का जलस्तर बढ़ गया। इससे गेट नंबर 4 व 7 को खोल नदी में 14678 क्यूसेक पानी छोड़ा। बांगो बांध में भराव 61.30त्न है। जल स्तर 352.50 मीटर दर्ज किया गया। भरने में अभी 7 मीटर बाकी है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.