Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

50 हजार की रिश्वत लेते निलंबित बाबू पकड़ाया:नामांतरण के लिए डिमांड; लोकायुक्त को नायब तहसीलदार के खिलाफ भी शिकायत मिली

50 हजार की रिश्वत लेते निलंबित बाबू पकड़ाया:नामांतरण के लिए डिमांड; लोकायुक्त को नायब तहसीलदार के खिलाफ भी शिकायत मिली

26330092025161932whatsappvideo2025-09-30at74437pm-ezgifcom-optimize_1759243595.webp

इंदौर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार के बाबू (निलंबित), वर्तमान अटैच तहसील कनाडिया को पकड़ा। जमीन नामांतरण के नाम पर उन्होंने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाबू इतना शातिर था कि उसने फरियादी को रिश्वत की राशि लेकर बुलाया और अपने टेबल के दराज में रखवा लिए। मगर लोकायुक्त की टीम ने बाबू को रंगेहाथ पकड़ लिया।

इंदौर लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के मुताबिक आवेदक एडवोकेट कृष्ण कुमार डांगी ने मामले की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी विधवा बुआ भगवंती बाई निवासी ग्राम खराडीया की जमीन के नामांतरण के लिए बाबू नरेंद्र नरवरिया ने नायब तहसीलदार खुड़ैल दयाराम निगम के साथ मिलकर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। इस शिकायत की जांच की तो ये शिकायत सही मिली।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

लोकायुक्त की पकड़ में बाबू नरेंद्र नरवरिया।

लोकायुक्त की पकड़ में बाबू नरेंद्र नरवरिया।

रिश्वत लेते पकड़ाया निलंबित बाबू

मंगलवार को लोकायुक्त के ट्रैप दल ने निलंबित सहायक ग्रेड-3 नरेंद्र नरवरिया को रिश्वत लेते पकड़ा। ट्रैप प्लान के तहत आवेदक 50 हजार रुपए की रिश्वत लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। नरवरिया ने रिश्वत की राशि अपने टेबल की दराज में रखवा ली।

जैसे ही रिश्वत ली गई, आसपास तैनात ट्रैप दल ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और 13(1) के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार मौके पर उपस्थित नहीं थे।

ट्रैप दल में डीसीपी सुनील तालाना, इंस्पेक्टर आशुतोष मिठास, सब-इंस्पेक्टर रहीम खान, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आदित्य भदौरिया, राकेश मिश्रा, आशीष नायडू, आशीष आर्य और शैलेंद्र बघेल शामिल थे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.