Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

बजरंग दल का हंगामा: इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दोरान पुलिस के सामने युवतियों को पीटा, कालिख पोती

बजरंग दल का हंगामा: इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दोरान पुलिस के सामने युवतियों को पीटा, कालिख पोती

286250720250827341280x720_2503780-indore-bajrang-dal-attack.webp

इंदौर प्रेस क्लब में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए सौरभ बनर्जी और उनके साथ मौजूद युवतियों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। युवतियों से न सिर्फ धक्का-मुक्की की बल्कि चेहरे पर कालिख भी पोती। पुलिस और मीडियाकर्मियों ने बीच बचाव कर किसी तरह से उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला।

नगर निगम में बड़ी कार्रवाई: अनुकंपा नियुक्तियों और गलत जानकारी के मामले में तीन कर्मचारी निलंबितक्या है मामला?

देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के शुक्रवासा गांव में धर्मांतरण की शिकायत मिली है। बताया गया कि कुछ युवक-युवतियां जंगल में टपरी बनाकर रहते हैं और धर्मांतरण की गतिविधियों को अंजाम देते हैं। गरीब आदिवासियों को लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने और उनका ब्रेनवॉश करने का आरोप है।

दो हजार में साढ़े 6 बीघा जमीन

पुलिस ने बुधवार को गांव में जांच पड़ताल की तो पाया कि सौरभ बनर्जी समेत 8 युवक और 2 युवतियां वहां रह रहे हैं। स्थानीय आदिवासी से इन्होंने दो हजार रुपए में साढ़े 6 बीघा जमीन किराए पर ले रखी है। जहां पर अस्थायी टपरी बनाकर रह रहे थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमला

सौरभ बनर्जी और उनकी साथी युवती गुरुवार को आरोपों का जवाब देने इंदौर प्रेस क्लब पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवतियों के साथ भी हाथापाई हुई है। सौरभ को पीसी करने से रोका गया।

पुलिस की भूमिका

पुलिस के मुताबिक, यह विवाद धर्मांतरण से जुड़ा है। सभी आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज जब्त कर बारीकी से जांच की जा रही है। देवास पुलिस ने पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में इनके पास कोई मान्य पहचान पत्र या शैक्षणिक प्रमाण-पत्र नहीं मिला।

नगर निगम दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: तीन कर्मचारी निलंबित, अनुकंपा नियुक्ति और गलत जानकारी का मामला पढ़े पूरी खब

बजरंग दल का आरोप

बजरंग दल के विभाग संयोजक अविनाश कौशल ने बताया कि इन युवकों ने बड़े पैमाने पर आदिवासी क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन कराए हैं। इंदौर में उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन वे उल्टा धमकाने लगे। जिसे लेकर विवाद बढ़ गया।

सौरभ बनर्जी का पक्ष

सौरभ बनर्जी ने मीडिया को बताया कि उन पर लगे सभी आरोप निराधार हैं। कहा मैं खुद पूजा-पाठ करने वाले व्यक्ति हूं। धर्मांतरण से मेरा कोई संबंध नहीं है। सामाजिक कार्यों को लेकर कहा, प्रशासन को उनके शिविरों और गतिविधियों की पूरी जानकारी दी जाती है।

प्रशासन की अगली कार्रवाई

पुलिस ने उनके सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। आदिवासियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी टीआई अजय गुर्जर ने बताया, आरोपी युवक शहडोल और पश्चिम बंगाल से हैं, जबकि युवतियां इंदौर की रहने वाली हैं। हर पहलु से जांच जारी है।बजरंग दल का हंगामा: इंदौर में पुलिस के सामने युवतियों को पीटा, कालिख पोती



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.