Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

भोपाल में पहली बार LSD ड्रग तस्करी का खुलासा, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

यूट्यूब से सीखा था नशे का नेटवर्क चलाना, "Daunt Link" वेबसाइट से करता था ऑर्डर

47302072025145818download(6).jpg

भोपाल में पहली बार LSD (Lysergic Acid Diethylamide) ड्रग की तस्करी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स विंग की संयुक्त कार्रवाई में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो केरल से LSD ड्रग डाक के माध्यम से मंगवा रहा था। उसके पास से 1.96 ग्राम एलएसडी बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 हजार रुपए आंकी गई है।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल में एक युवक डाक के जरिए मादक पदार्थ मंगा रहा है। संदिग्ध युवक की पहचान करन शर्मा के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र है।

जैसे ही करन ने चांदबड़ रोड स्थित सिकंदरी सराय पोस्ट ऑफिस से पार्सल रिसीव किया, पुलिस ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पार्सल में मादक पदार्थ है। जांच के दौरान उसमें 1.96 ग्राम एलएसडी ड्रग मिली।

आश्चर्यजनक रूप से आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह तरीका यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा था और वह “Daunt Link” नाम की वेबसाइट से LSD ऑर्डर करता था। अब तक वह दो बार इसी तरह ड्रग मंगा चुका है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।


क्या है LSD?

LSD यानी Lysergic Acid Diethylamide एक अत्यंत प्रभावशाली हॉल्यूसिनोजेनिक ड्रग है, जो मानसिक स्थिति, सोचने की क्षमता, समय की धारणा और संवेदनाओं को गहराई से प्रभावित करती है। यह ड्रग पेपर टैब, लिक्विड ड्रॉप या कैप्सूल रूप में लिया जाता है। असर सेवन के 20 से 90 मिनट के भीतर शुरू होता है और नशा 12 घंटे तक बना रह सकता है।


 ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ आपको नशा विरोधी जागरूकता की अपील करता है – यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस या संबंधित एजेंसी को सूचित करें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.