होम / मध्य प्रदेश / भोपाल में रेप के केस में एडवोकेट गिरफ्तार:कोर्ट से लेटर मिलने के बाद कार्रवाई, नाबालिग ने गवाही के दौरान लगाए थे दुष्कर्म के आरोप
मध्य प्रदेश
भोपाल में रेप के केस में एडवोकेट गिरफ्तार:कोर्ट से लेटर मिलने के बाद कार्रवाई, नाबालिग ने गवाही के दौरान लगाए थे दुष्कर्म के आरोप
भोपाल की अशोका गार्डन पुलिस ने रेप के आरोप में वकील यावर खान को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात उसे हिरासत में लिया गया था। टीआई अनुराग लाल ने बताया कि आरोपी यावर को मेडिकल के लिए भेजा गया और देर शाम तक उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। अब ऐशबाग पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बीते 24 अगस्त को पॉक्सो कोर्ट में रेप और देह व्यापार के मामले में गवाही के दौरान पीड़िता ने भोपाल कोर्ट के अधिवक्ता यावर खान का नाम दुष्कर्म के आरोपियों के साथ लिया था। पीड़िता के कथन के आधार पर 11 सितंबर को कोर्ट ने केस में उचित कार्रवाई को लेकर अशोका गार्डन पुलिस को लेटर लिखा था। इसी लेटर के साथ पीड़िता के बयानों की कॉपी भी संलग्न की थी। लेटर पर संज्ञान लेते हुए अशोका गार्डन पुलिस ने शनिवार की देर रात वकील यावर खान को हिरासत में लिया।
ऑफिस और घर बुलाकर रेप के आरोप लगाए थे पीड़िता ने बयान में कहा था कि आरोपियों के वकील यावर खान ने भी ऑफिस और बिट्टन मार्केट स्थित मकान में बुलाकर उसके साथ कई बार ज्यादती की। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह यह बात कोर्ट में पहली बार इसलिए बता रही है कि इससे पहले उसे वकील का नाम याद नहीं था। कोर्ट में बयान के दौरान किसी अन्य वकील ने जब आरोपी के वकील का नाम लिया, तब उसे यावर खान का नाम याद आया। कोर्ट ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामला 9 दिसंबर 2023 का है।

भोपाल कोर्ट से प्राप्त लेटर के बाद पुलिस ने आरोपी यावर खान को गिरफ्तार किया है।
कुख्यात रेडियो परिवार का वकील रहा है शहर के कुख्यात अपराधी और नशे की तस्करी करने वाले रईस रेडियो, उसके बेटे यासीन उर्फ मजिस्ट्रेट और मुन्ना उर्फ मजिस्ट्रेट के केसों में भी यावर की ओर से पैरवी की जाती थी। इन सभी अपराधियों पर भोपाल के अलग-अलग थानों में 100 से अधिक केस दर्ज हैं। जिसमें रईस के खिलाफ 70 केस बेटे यासीन पर 27 केस और मुन्ना पर 15 केस दर्ज हैं। रईस की पत्नी सीमा रेडियो भी टीला जमालपुरा की निगरानी गुंडा सूची में शामिल रही हैं।
कुल 26 आरोपी, 18 की हो चुकी है गिरफ्तारी यह मामला आशुतोष वाजपेयी और अन्य के खिलाफ चल रहा है। नाबालिग घर से लापता हो गई थी, उस मामले में बच्ची के बरामदगी के बाद इस वर्ष की शुरुआत में अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक पीड़िता के अपहरण और बलात्कार को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि यह केवल एक साधारण रेप का मामला नहीं, बल्कि एक संगठित अपराध रैकेट से जुड़ा हुआ है। जांच में अब तक 26 आरोपियों की संलिप्तता उजागर हो चुकी है, जिनमें से 18 को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस रैकेट में मानव तस्करी, देह व्यापार की भी कड़िया मिली हैं।

आरोपी यावर खान को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पहले भी लग चुके हैं रेप के आरोप यावर खान पर पूर्व में भी एक नाबालिग पीड़िता ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। यह केस 14 मई 2013 का था। इस मामले में यावर और साथी हाई कोर्ट से स्टे ले आए थे। केस फिलहाल भोपाल कोर्ट में लंबित है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.