होम / मध्य प्रदेश / CM बोले- भारत में बोली जाती हैं सबसे ज्यादा भाषाएं-बोलियां:भोपाल में हुआ हिंदी अलंकरण सम्मान समारोह; साहित्यकार, शोधकर्ता और मनीषी हुए सम्मानित
मध्य प्रदेश
CM बोले- भारत में बोली जाती हैं सबसे ज्यादा भाषाएं-बोलियां:भोपाल में हुआ हिंदी अलंकरण सम्मान समारोह; साहित्यकार, शोधकर्ता और मनीषी हुए सम्मानित
भोपाल के रविन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय हिन्दी अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देशभर से चयनित साहित्यकारों, शोधकर्ताओं और मनीषियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया का ऐसा कोई देश नहीं, जहां पर सर्वाधिक बोली और भाषा बोली जाती है। वह एकमात्र देश हमारा भारत है। कदम-कदम पर बदलते कहां-कहां से क्या-क्या और कैसी-कैसी भाषाएं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच पर मौजूद संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग के एसीएस शिव शेखर शुक्ला से कहा कि हमारी रानी दुर्गावती 52 युद्ध लड़ती थी। इनके जीवन पर काव्य लिखाकर पाठ्यक्रम में इन्हें जोड़ा जाना चाहिए। जिससे हमारे इतिहास से जुड़ी गौरव गाथाएं जन-जन तक पहुंचे। भोज के शासन काल में कवियों की प्रतियोगिता होती थी। ऐसा माना जाता है कि राजा भोज एक-एक शब्दों पर सोने की ईंट देते थे। यह हमारी भाषाओं को प्रोत्साहन देने का उज्जवल काल था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने की। समारोह के दौरान विविध प्रकाशन का विमोचन हुआ। जिनमें भारतीय भाषा आलोक, समाज की भाषा का संकल्प, भोजपुरी प्रतिभाएं, शिवगीता, अवधूतगीता, श्रीकृष्ण चरित्र और श्रीराधा द्वापर युग की महानायिका जैसे ग्रंथ शामिल हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विक्रमोत्सव 2025 के लिए एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी में मिला गोल्ड अवॉर्ड भी भेंट किया गया। यह सम्मान WOW अवॉर्ड एशिया की टीम द्वारा दिया गया।

रविन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में राष्ट्रीय हिन्दी अलंकरण सम्मान समारोह हुआ।
ये हुए सम्मानित
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.