Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

सीएम के निर्देश पर कार्रवाई: किसान की कॉलर पकड़ने वाले तहसीलदार बीके पटेल सस्पेंड

सीएम के निर्देश पर कार्रवाई: किसान की कॉलर पकड़ने वाले तहसीलदार बीके पटेल सस्पेंड

817280920251447471280x720_2531770-rewa-news.webp

मऊगंज तहसीलदार बीके पटेल को निलंबित कर दिया गया है। 25 सितंबर को देवतालाब उप तहसील के गनिगमा गांव में किसान की कॉलर पकड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लेकर कड़े निर्देश दिए थे, जिसके बाद रीवा कमिश्नर बीएस जामोद ने तत्काल प्रभाव से पटेल को सस्पेंड कर दिया।

वीडियो वायरल और विवाद

यह मामला दो प्रजापति परिवारों के बीच जमीन विवाद से जुड़ा था। कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने प्रशासनिक टीम गांव पहुंची थी। इसी दौरान तहसीलदार बीके पटेल का आपा खो गया और उन्होंने किसान सुषमेश पांडे की कॉलर पकड़कर झूमाझटकी की। आरोप है कि पटेल ने गाली-गलौज भी की। वहीं, एक और किसान कौशलेश प्रजापति ने भी तहसीलदार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

तहसीलदार की सफाई

तहसीलदार बीके पटेल का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एडिट किया गया है और भ्रामक तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर विपक्षी पक्ष ने लोहे की सब्बल से धमकाया और शासकीय कार्य में बाधा डाली। ऐसे में स्थिति संभालने के लिए उन्होंने कड़ी कार्रवाई की।

प्रशासनिक जांच

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच एडीएम को सौंपी गई है और उन्हें रविवार तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। नायब तहसीलदार उमाकांत मिश्रा ने भी माना कि मौके पर विपक्षी पक्ष ने गाली-गलौज की और बाधा डाली, जिसके चलते यह स्थिति बनी।

गृह जिले में पदस्थापना पर सवाल

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि तहसीलदार बीके पटेल मऊगंज जिले के ही निवासी हैं और उनका परिवार नई गढ़ी के वार्ड क्रमांक 6 में रहता है। नियमों के अनुसार, अधिकारियों को उनके गृह जिले में पदस्थ नहीं किया जाता है ताकि निष्पक्षता बनी रहे।

पहले भी विवादों में रहे पटेल

यह पहली बार नहीं है जब तहसीलदार पटेल विवादों में आए हों। इससे पहले भी उन पर अधिवक्ताओं से अभद्रता और आरटीआई में गलत जानकारी देने के आरोप लगे थे। यहां तक कि उन्होंने एक बार यह लिख दिया था कि "वकील भारत के नागरिक नहीं हैं," जिसके बाद वकीलों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था।


RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.