Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में दिखेंगी करोड़ों की सुपरकार्स:वर्ल्ड वार-2 की विलीज-फोर्ड जीपें और दमदार बाइक स्टंट

स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में दिखेंगी करोड़ों की सुपरकार्स:वर्ल्ड वार-2 की विलीज-फोर्ड जीपें और दमदार बाइक स्टंट

45912082025054103ezgif-565757b961e0e8_1754914974.webp

इस बार भोपाल का स्वतंत्रता दिवस का नजारा कुछ अलग ही होगा। 15 अगस्त को इंडिपेंडेंस इग्निशन 2025 के तहत शहर में एक साथ नजर आएंगी करोड़ों की कीमत वाली सुपरकार्स, वर्ल्ड वार-2 में इस्तेमाल हुई विलीज और फोर्ड जीपें, दमदार सुपरबाइक्स और देश के टॉप स्टंट राइडर्स का लाइव परफॉर्मेंस।

खास बात यह है कि स्टंट केवल बाइक्स से होंगे, जबकि बाकी सभी गाड़ियां शोकेस के लिए होंगी। यह आयोजन भोपाल स्टंट स्कूल, भोपाल जीप ग्रुप और भोपाल सुपर कार्स क्लब। की ओर से किया जा रहा है। जिसमें प्रोफेशनल राइडर्स दिखाएंगे कि स्टंट का मजा सिर्फ नियंत्रित माहौल और सही सुरक्षा उपकरणों के साथ ही लिया जाना चाहिए।

क्या-क्या देखने को मिलेगा?

  • विंटेज वाहन: वर्ल्ड वार-2 में इस्तेमाल हुई विलीज और फोर्ड जीप समेत करीब 8 दुर्लभ क्लासिक कारें।
  • सुपरकार्स: 6 लग्जरी स्पोर्ट्स कारें, जिनमें मर्सिडीज AMG, पोर्शे, संभावित रोल्स-रॉयस और अन्य हाई-परफॉर्मेंस मॉडल शामिल होंगे। दो करोड़ की कीमत वाली “सरप्राइज कार्स” भी पहली बार शहर में दिखेंगी।
  • सुपरबाइक्स: कावासाकी निंजा ZX-10R, सुजुकी हायाबूसा, BMW S 1000 RR, कावासाकी Z900, दो दमदार चॉपर बाइक्स।
  • स्टंट शो: सिर्फ बाइक्स से हाई-ऑक्टेन स्टंट - प्रोफेशनल स्टंट बाइक्स और KTM MTB साइकिल के 6 एथलीट BMX-स्टाइल करतब दिखाएंगे।

दिखेंगी विंटेज जीप भी।

दिखेंगी विंटेज जीप भी।

कार्यक्रम का समय और रूट

  • सुबह 11 बजे: लिंक रोड 1 से शुरू होगी।
  • रूट: लिंक रोड- मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट- वॉकिंग स्ट्रीट, मिनाल रेसिडेंसी।
  • दोपहर 12 बजे से: मिनाल वॉकिंग स्ट्रीट पर बाइकों का लाइव स्टंट शो और गाड़ियों का डिस्प्ले शुरू होगा।

स्टंट शो भी होगा आयोजित।

स्टंट शो भी होगा आयोजित।

क्यों खास है यह आयोजन? एक ही जगह पर वर्ल्ड वार-2 की ऐतिहासिक जीपें, लग्जरी सुपरकार्स और हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स देखने का मौका बार-बार नहीं मिलता। इस स्वतंत्रता दिवस, हॉर्सपावर के रोमांच और देशभक्ति की भावना का संगम देखने जरूर पहुंचें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.