Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

गरबा आयोजनों पर भोपाल सांसद बोले-लव जिहादियों की खैर नहीं

बैठक में स्मार्ट मीटर, अधूरे आवास-सड़कों को लेकर नाराज हुए; व्यक्तिगत नल कनेक्शन पर चर्चा

39916092025154505cover1_1758029126.webp

भोपाल जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में गरबा आयोजनों को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि जो जिस समुदाय या संप्रदाय का है, उसे अपने त्योहार मनाने चाहिए। हिंदू जाग गया है। अब लव जिहादी कलावा बांधकर या टीका लगाकर गरबा आयोजन में प्रवेश न करें, क्योंकि एक व्यक्ति लव जिहाद करता है तो पूरा परिवार भुगतता है। अब कोई करके दिखाए, मोहन यादव की सरकार में लव जिहादियों की खैर नहीं। गरबा आयोजनों में केवल हिंदुओं और सनातनियों को ही आना चाहिए।

बैठक स्मार्ट मीटर, अधूरे आवास और सड़कों के मुद्दे पर सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी नाराज हो गए। 370 में से सिर्फ 95 सिटी बसें चलने पर सांसद ने हैरानी जताई। सांसद शर्मा ने पूछा कि किस ऑपरेटर की कितनी बसें चल रही है? ये बताए। इतनी संख्या में बसें क्यों बंद हुई? जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को तो बढ़ाना चाहिए। विधायक सबनानी ने भी सहमति जताई।

सांसद ने कहा कि इसी सप्ताह बैठक करें और रास्ता निकाले। जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सांसद की मौजूदगी में विधायक, महापौर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने हमीदिया हॉस्पिटल के सामने के रास्ते को वन-वे करने की सहमति बनाई। कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई करने को भी कहा। व्यक्तिगत नल कनेक्शन नहीं मिलने की वजह से आम लोगों को हो रही परेशानी भी बताई गई। सांसद ने कहा कि इसके लिए जल्द ही पहल करेंगे। आगे बात करना पड़ी तो वो भी करेंगे।

दिशा की बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी।

दिशा की बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी।

विधायक ने कहा- स्मार्ट मीटर मुसीबत बन गए बैठक में दक्षिण पश्चिम विधायक सबनानी ने बिजली से जुड़े दो मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि बिजली के पोल ऐसे लगाए हैं, जो सड़क किनारे हैं। कई जगह पर तो बीच में है। इस बारे में बिजली कंपनी के बीबीएस परिहार ने जवाब दिया। कहा कि इसके लिए कमेटी बनाई है। 12 लोकेशन पर पहुंचे हैं। खर्च का इस्टीमेट भी बनाया है। पोल हटाने का नियम कंपनी स्तर पर नहीं होता है। इस पर महापौर मालती राय ने कहा कि सभी एजेंसी एकसाथ प्लानिंग क्यों नहीं कर रहे? महापौर ने भी सवाल किए। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अब जो भी पोल लगेगा, वह अनुमति से ही होगा। इन पोल को बिजली कंपनी ही हटाएगी।

भोपाल सांसद बोले- दिशा बैठक भाषणबाजी की बैठक नहीं विधायक सबनानी ने कहा कि पिछले पौने दो साल से बीच में पोल देख रहा हूं। हादसे होने का खतरा है। सूरज नगर में संजीवनी के पास भी ऐसे ही हाल है। एक्सीडेंट भी हो चुके हैं। करोड़ों के काम करवा चुके हैं, लेकिन पोल शिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं।

सांसद शर्मा ने कहा कि ये भोपाल की बड़ी समस्या है। एक सूची बनाए। जिसमें कितने जगह पोल बीच सड़क पर लगे हैं, ये जानकारी हो। अधिकांश जगह पर बिजली के पोल ही मुसीबत बने हैं। शर्मा ने यह भी कहा कि दिशा की बैठक भाषणबाजी की बैठक नहीं है। अगली बार अधिकारी स्तर पर ही बात करेंगे। चीफ इंजीनियर स्तर पर भी बात करेंगे।

चीफ इंजीनियर कहा कि आप भवानी चौक, पीर गेट आइए, पता लगेगा। पांच पोल हैं। अगले 10 दिन में बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठेंगे। बाबा आदम के जमाने के बिजली के तार लटके हुए हैं। ये शहर की खूबसूरती भी बिगाड़ते हैं।

मंगलवार को भोपाल जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई।

मंगलवार को भोपाल जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई।

विधायक सबनानी बोले-स्मार्ट मीटर जनता के लिए मुसीबत बन गए विधायक सबनानी ने स्मार्ट मीटर की वजह से जनता को हो रही परेशानी के बारे में बताया। स्मार्ट मीटर मुसीबत बने हुए हैं। उत्तर विधायक आरिफ अकील ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका गुंडों को दे दिया है, जो परिवार 8 से 10 हजार महीना कमाता है। उसे हजारों के बिजली बिल मिल रहे हैं। इस पर चीफ इंजीनियर परिहार ने विधायक से कहा कि आप डेढ़ सौ लोग लेकर आए थे। इनमें से सिर्फ 6 ने ही चेक मीटर लगाए।

इसके बाद अकील ने कहा कि पुराने शहर में अंडरग्राउंड लाइन डाली जा रही है। इससे सड़कें खुद गई हैं। इन मुद्दों पर सांसद ने कहा, कई बार होता है कि कंपनी का ठेका किसी को मिलता है और काम कोई और करता है। इसलिए विधायक अकील की बात से सहमत हूं।

स्मार्ट मीटर लगाने वाले सभी लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए। सांसद ने कहा कि जब तक पुलिस, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन की एनओसी नहीं मिल जाती, तब तक नए ट्रांसफॉर्मर नहीं लगेंगे। इसी बीच जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने भी ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्या के बारे में अपनी बात रखी।

सांसद ने पूछा-किस विधानसभा में कितने का सीवेज का काम हो रहा? बैठक में सांसद शर्मा ने निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण से पूछा कि किस विधानसभा में कितने का सीवेज का काम हो रहा है? उसकी पूरी जानकारी कल तक मुझे दी जाए। वहीं, भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब है। उसे लेकर किस योजना में कितने का काम कराया जा रहा है, ये जानकारी भी दीजिए। कंसल्टेंसी के बारे में स्पष्ट बताया जाए। मंत्री कृष्णा गौर के प्रतिनिधि बारेलाल अहिरवार ने निर्माण को लेकर आपकी बात रखी।

बैठक में मेट्रो, स्मार्ट सिटी, सड़कों समेत कुल 11 मुद्दों पर मंथन हुई।

बैठक में मेट्रो, स्मार्ट सिटी, सड़कों समेत कुल 11 मुद्दों पर मंथन हुई।

विसर्जन कुंड निर्माण में जमीन का आवंटन नहीं, टेंडर नहीं लगा पा रहे महापौर राय ने विसर्जन कुंड निर्माण को लेकर कहा कि जमीन आवंटन को लेकर एसडीएम से अनुमति नहीं मिली है। मालाखेड़ी, नीलबड़, बीयू समेत चार जगह पर कुंड बनेंगे। कलेक्टर ने एसडीएम से कहा कि तुरंत अनुमति दी जाए। टेंडर तभी लगेगा, जब लिखित में दिया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर, बीजेपी ग्रामीण जिलाध्यक्ष तिरथ सिंह मीणा समेत सभी विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठा विधायक अकील ने पुराने शहर में जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। महापौर ने कहा कि नगर निगम और पीडब्ल्यूडी एक-दूसरे पर बातें ढोलते हैं। इसके बाद सांसद शर्मा ने कलेक्टर से पूछा कि सड़कें कब तक ठीक कर देंगे? कलेक्टर ने निगम कमिश्नर से चर्चा की। सांसद ने कहा कि सड़कें किस तारीख तक बनेगी, ये तारीख तय कीजिए।

पिछली बैठक 28 मार्च को हुई थी। इसमें सांसद आलोक शर्मा नाराज होकर चले गए थे।

पिछली बैठक 28 मार्च को हुई थी। इसमें सांसद आलोक शर्मा नाराज होकर चले गए थे।

अधूरे आवास पर उखड़े विधायक विधायक सबनानी ने कोटरा में हाउसिंग फॉर आल के तहत बन रहे अधूरे आवास का मुद्दा उठाया। निर्माण की क्वालिटी जांचने की बात कही। कहा कि ये दिसंबर तक कम्प्लीट कर दीजिए। इस पर सांसद शर्मा ने भी निगम कमिश्नर से कहा कि 4090 मकान क्यों अधूरे हैं, ये मुझे बताए।

रेरा के नाम पर आप गरीबों के मकान नहीं रोक सकते। ये बात आगे भी बताऊंगा। सात प्रोजेक्ट में जमीन आवंटन आज तक क्यों नहीं हुआ। कलेक्टर से कहा कि यदि प्रस्ताव दिया है तो अब तक मकान बनने शुरू क्यों नहीं हुए। कोई फाइल न रोके। तुरंत काम शुरू हो। दो दिन में संयुक्त मीटिंग बुलाए और प्रोजेक्ट्स को लेकर समस्या दूर करें। सांसद ने कहा कि रेरा से कोई दिक्कत आ रही है तो बताएं।

बैठक जिला पंचायत के मीटिंग हॉल में हुई। इसमें मेट्रो, स्मार्ट सिटी, सड़कों समेत कुल 11 मुद्दों पर मंथन हुआ। बता दें कि पिछली बैठक 28 मार्च को हुई थी। इसमें निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण के नहीं आने से सांसद नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने बैठक को स्थगित कर दिया था। साढ़े चार महीने के बाद अब यह बैठक हो रही है। पिछली बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग और नगर निगम भोपाल के कार्यों की समीक्षा को लेकर गफलत की स्थिति बनी थी। सांसद ने नगर निगम के अधिकारियों को बुलाया था, जबकि अधिकारी इस गफलत में थे कि नगरीय प्रशासन की समीक्षा की जाएगी। इसलिए निगम अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हो सके थे।

इन विषयों पर हुई चर्चा बिजली कंपनी, जल संसाधन, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटी, आबकारी, प्रधानमंत्री सड़क योजना, कृषि, सामाजिक न्याय, शिक्षा विभाग के कार्यों को लेकर बैठक हुई।

बड़ा तालाब के 50 मीटर के दायरे में अतिक्रमण बैठक में बड़े तालाब के 50 मीटर के दायरे में बढ़ रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए क्या कार्ययोजना बनाई गई है, इस पर भी चर्चा हो हो रही है। सीमांकन का स्टेटस क्या है और निगरानी कैसे होगी, इन अहम बिंदुओं पर सांसद शर्मा बात कर रहे हैं।

बैठक में कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

मोती महल से गोहर महल तक स्काई वॉक बनाए जाने का प्रस्ताव सांसद शर्मा ने कहा कि सदर मंजिल का करोड़ों रुपए से जीर्णोंद्धार कराया। फिर एजेंसी को 80 लाख प्रति साल के हिसाब से किराए पर दिया, लेकिन सबसे अहम पार्किंग की व्यवस्था नहीं की। ऐसे में इसका कोई औदिच्य नहीं है। इसलिए पार्किंग की व्यवस्था करें। मोती महल और गोहर महल तक स्काई वॉक बनाया जा सकता है।

न्यू मार्केट की तर्ज पर स्मार्ट सिटी में भी स्मार्ट बाजार विकसित किया जाए स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। सांसद ने न्यू मार्केट की तर्ज पर स्मार्ट सिटी में भी स्मार्ट बाजार विकसित करने का सुझाव दिया। मेट्रो के काम को आगे बढ़ाने की बात भी कहीं। आरा मशीनों की जल्दी शिफ्टिंग करने को कहा।

विधायक बोले- स्कूल-मंदिर के पास ही शराब दुकानें उत्तर विधायक अकील ले कहा कि स्कूल, मंदिर और रहवासी इलाके के पास ही शराब दुकानें हैं। यहां कलेक्टर ऑफिस के पास ही दुकान है। महापौर ने कहा कि शराब दुकानों के पास ही अतिक्रमण हो गया है। दुकान के बाहर ही शराब का सेवन किया जाता है। विधायक सबनानी ने समय पूछा। कब दुकान खुल जाती है।

जिपं उपाध्यक्ष ने डॉक्टरों की कमी की बात कहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने ग्रामीण जन स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर की कमी होने की बात कही। इस पर सांसद ने कहा कि डॉक्टर हर हाल में गांव में ही रुके। फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने शराब दुकानों का मुद्दा उठाया।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर ही सवाल खड़े किए विधायक सबनानी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में ही सवाल उठाए। विस्थापन, जमीन आवंटन जैसे मुद्दे पर स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू अरुण को घेरा। कहा कि सरकार ने मुझे स्मार्ट सिटी सुधारने की जिम्मेदारी दी है। करीब 15 मिनट तक इसी मुद्दे पर चर्चा चलती रही। इसी बीच महापौर राय ने कहा कि महापौर हेल्प लाइन में 75 प्रतिशत शिकायतें स्मार्ट सिटी की लाइट की होती है। इस पर समाधान होना चाहिए कि आखिरी में सुधरेगा कौन? बड़ा तालाब किनारे सोलर पैनल की खराबी का मुद्दा भी महापौर ने उठाया। कहा कि ये बंद पड़े हैं। तुरंत सुधारे जाना चाहिए

पार्किंग के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि पार्किंग का मुद्दा भी गंभीर है। अभी यहां महीनों तक गाड़ियां खड़ी रहती है। स्मार्ट पार्किंग गैराज बन गई है। एमपी नगर में जाकर देखिए, पता चल जाएगा।

मेयर से बोले विधायक-हमें भी बोलने दीजिए महापौर राय स्मार्ट सिटी और नगर निगम से जुड़े मुद्दे पर जब बात कर रही थी, तभी उत्तर विधायक अकील ने टोका और कहा कि हमें भी बोलने दीजिए। यहां सिर्फ सुनने के लिए ही नहीं आए हैं। पुराने शहर में स्मार्ट सिटी से जुड़े काम होने की बात विधायक अकील ने कही तो सांसद शर्मा ने उन्हें टोका। कहा कि स्मार्ट सिटी के काम टीटी नगर एरिये में ही किए जा रहे हैं।

व्यक्तिगत नल कनेक्शन को लेकर पहल होनी चाहिए बैठक में सांसद शर्मा ने कहा कि नर्मदा जल का इंडिविजुअल कनेक्शन जल्द से जल्द जनता को मिले। प्राइवेट कॉलोनी और रहवासी लगातार मांग कर रहे हैं। सांसद ने निगम अफसरों को चेताया और कहा कि जल्द डीपीआर बनाए। उन्होंने थर्ड जेंडर एवं कुलियों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने और निगम द्वारा व्यवस्था बनाने को कहा। मेयर मालती राय ने हमीदिया अस्पताल डीन को लेकर कलेक्टर से की शिकायत। कहा कि वे शेड का निर्माण नहीं होने दे रही। कार्रवाई की जानी चाहिए।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.