Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में जाम में फंसे PCC चीफ, छूट गई ट्रेन

स्टेशन पहुंचे तो सामने से निकली वंदे भारत; सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हुए जीतू पटवारी

61921092025171156whatsappvideo2025-09-21at93710pm2-ezgifcom-optimiz_1758471867.webp

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की रविवार को ग्वालियर में ट्रेन छूट गई। वे सुबह ग्वालियर आए थे। इसके बाद मुरैना एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां से लौटकर उन्होंने ग्वालियर में कार्यकर्ताओं से मुकाकात की।

फिर शाम को जैसे ही ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन की तरफ रवाना हुए रास्ते में जाम में फंस गए। जैसे तैसे स्टेशन पर पहुंचे थे कि वंदे भारत के गेट बंद हो गए और उनके सामने से ही गाड़ी निकल गई।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

आखिरकार वे सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हुए हैं। बता दें, ग्वालियर में वंदे भारत ट्रेन का निर्धारित समय 5.42 बजे है।

भाजपा पर किया पलटवार, कहा-पाप छुपाना चाह रही पार्टी इससे पहले जीतू पटवारी ने GEN-Z (जनरेशन-जेड) को लेकर दिए राहुल गांधी के बयान को बीजेपी द्वारा भड़काने वाला बताए जाने पर ग्वालियर आए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा पर पलटवार किया है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना पाप छुपाना चाह रही है।

देश में 2014 में नरेंद्र मोदी जी ने जो देश के सामने नरेटिव बनाया था। रोजगार का, अर्थव्यवस्था का, किसानों के नियम का, गरीबी हटाने और भ्रष्टाचार मिटाने का, लेकिन कुछ भी पूरा नहीं हुआ।

अब राहुल गांधी वोट के अधिकार की बात कर रहे हैं तो इनको बुरा लग रहा है। ये (भाजपा) लोग काम कुछ नहीं करेंगे और चोरी से सरकार बनाएंगे। काम कुछ नहीं करेंगे, निर्वाचन आयोग को साध लेंगे और क्राइम करेंगे।

लोगों के मत अधिकार पर डाका डालेंगे। यह चाहते हैं विपक्ष नहीं बोले, देश का नागरिक नहीं बोले, विपक्ष का नेता राहुल गांधी नहीं बोलें, हम भारत के देशभक्त नागरिक नहीं बोलें, देश की ईमानदार मीडिया नहीं बोलें।

जीतू पटवारी होटल सेन्ट्रल पार्क में कार्यकर्ताओं से मिलने जाते हुए।

जीतू पटवारी होटल सेन्ट्रल पार्क में कार्यकर्ताओं से मिलने जाते हुए।

रविवार को ग्वालियर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुरैना जाने से पहले अशोकनगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाषण पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वे एक मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शब्दावली उनके व्यक्तित्व का आइना दिखा रही है।

पटवारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि “चप्पल, जूते, चोरी और नशे जैसी भाषा आपको शोभा नहीं देती। आप प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए पद की गरिमा बनाए रखना आपका दायित्व है।” उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने कांग्रेस को अच्छे और सच्चे विपक्ष की भूमिका निभाने का दायित्व दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि जो वादे मुख्यमंत्री ने किए हैं, वे पूरे नहीं हो पाए हैं। चाहे वह किसान हों, बहनें हों या युवा, अलग-अलग प्रकार के घोषणा पत्र और मोदी गारंटी वादे हों, उनका पालन करवाना कांग्रेस का दायित्व है।

यह बयान डरा हुआ व्यक्ति दे सकता जीतू पटवारी ने कहा कि जो बयान मुख्यमंत्री ने दिया, वह कोई मुख्यमंत्री नहीं बल्कि डरा हुआ व्यक्ति दे सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व है कि वह ऐसी बातों को जनता के सामने लाए।

पटवारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने चप्पल की भाषा का प्रयोग किया और महिलाओं, बहनों को जो सपने दिखाए थे, उनका पालन नहीं किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बहनों का सम्मान बनाए रखने के लिए धन्यवाद, लेकिन 3 हजार रुपए लाड़ली बहनों को देने का वादा पूरा किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि फिलहाल केवल 1,250 रुपए दिए जा रहे हैं और 1,750 रुपए की राशि का वादा पूरा नहीं किया गया।

2028 में चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर में बीजेपी की गुटबाजी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा खंड-खंड में बंट चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आप रोज बहनों का अपमान करते हैं और चप्पल-जूतों जैसी भाषा का प्रयोग बंद करें, क्योंकि यह किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती।

पटवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि साल 2028 के विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.