Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

इंदौर फिर बना सबसे स्वच्छ शहर, भोपाल को दूसरा; उज्जैन ने भी बढ़ाया MP का मान

इंदौर फिर बना सबसे स्वच्छ शहर, भोपाल को दूसरा; उज्जैन ने भी बढ़ाया MP का मान

234170720250932262491331--.webp

स्वच्छता के मामले में इंदौर ने एक बार फिर देशभर में अपना परचम लहराया है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में यह सम्मान मिला, जो शहर के नागरिकों की जागरूकता और प्रशासन की मेहनत का नतीजा है।

राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को प्रदान किया गया। उन्होंने इसे इंदौरवासियों को समर्पित करते हुए कहा, “यह सम्मान सिर्फ प्रशासन का नहीं, हर उस नागरिक का है जो शहर की सफाई को लेकर सजग है।”

भोपाल को मिला दूसरा स्थान

भोपाल ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस बार दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लखनऊ ने तीसरी पोजिशन हासिल की। खास बात यह रही कि इन शहरों ने सस्टेनेबल क्लीन सिटी मॉडल को अपनाकर स्वच्छता में बड़ा सुधार दिखाया।

उज्जैन ने भी बढ़ाया मध्यप्रदेश का मान

3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन चौथे स्थान पर रहा। इस कैटेगरी में नोएडा पहले, चंडीगढ़ दूसरे और मैसूर तीसरे स्थान पर रहे। उज्जैन का यह प्रदर्शन MP को स्वच्छता का हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर है।

क्या है स्वच्छ सर्वेक्षण और कैसे होती है रैंकिंग?

स्वच्छता सर्वेक्षण भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जो 2016 से हर साल होती है। इसका मकसद है नगर निकायों को सफाई व्यवस्था में प्रतिस्पर्धी बनाना और नागरिकों में जागरूकता लाना।

शहरों को तीन मुख्य मानकों पर स्कोर दिया जाता है:

  1. फील्ड में टीम द्वारा निरीक्षण
  2. शहर द्वारा प्रस्तुत डेटा और सेवाओं की प्रगति
  3. नागरिकों का फीडबैक (फोन, ऐप, ऑनलाइन माध्यमों से)

MP क्यों बन रहा है स्वच्छता का गढ़?

मध्यप्रदेश के शहरों ने पिछले कुछ वर्षों में सफाई व्यवस्था, डिजिटल ट्रैकिंग, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट्स, और जन सहभागिता जैसे क्षेत्रों में गंभीर प्रयास किए हैं।

इंदौर की बात करें तो यहां स्वच्छता वालंटियर्स की बड़ी फौज है, जो हर दिन सफाई को लेकर अभियान चलाते हैं। वहीं, भोपाल और उज्जैन ने भी वॉटर प्लस और ODF++ जैसे टारगेट्स को समय पर पूरा कर दिखाया कि इच्छाशक्ति से बदलाव संभव है।

इन्हें मिला सुपर स्वच्छ लीग सिटीज में अवॉर्ड

  1. दस लाख से अधिक आबादी में- इंदौर
  2. 3 से 10 लाख की आबादी में- उज्जैन
  3. 20 हजार से कम आबादी वालों में- बुधनी
  4. पहली बार सर्वे में शहरों को आबादी से 5 कैटेगरी में बांटा

बहुत छोटे शहर- आबादी 20,000 से कम (जैसे पंचगनी, पाटन)

  1. छोटे शहर - 20,000-50,000 (जैसे ससवड, वीटा)
  2. मध्यम शहर – 50,000-3 लाख (जैसे तिरुपति, एनडीएमसी)
  3. बड़े शहर – 3 लाख-10 लाख (जैसे नोएडा, चंडीगढ़)
  4. मिलियन-प्लस शहर 10 लाख से अधिक (जैसे इंदौर, सूरत, नवी मुंबई)इन्हें मिला सुपर स्वच्छ लीग सिटीज में अवॉर्ड
  5. दस लाख से अधिक आबादी में- इंदौर
  6. 3 से 10 लाख की आबादी में- उज्जैन
  7. 20 हजार से कम आबादी वालों में- बुधनी

पहली बार सर्वे में शहरों को आबादी से 5 कैटेगरी में बांटा

  1. बहुत छोटे शहर – आबादी 20,000 से कम (जैसे पंचगनी, पाटन)
  2. छोटे शहर - 20,000-50,000 (जैसे ससवड, वीटा)
  3. मध्यम शहर – 50,000-3 लाख (जैसे तिरुपति, एनडीएमसी)
  4. बड़े शहर – 3 लाख-10 लाख (जैसे नोएडा, चंडीगढ़)
  5. मिलियन-प्लस शहर 10 लाख से अधिक (जैसे इंदौर, सूरत, नवी मुंबई)

FAQs- स्वच्छ सर्वेक्षण 2024

1. स्वच्छ भारत अभियान क्या है?

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया एक राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान है, जिसका उद्देश्य देश को स्वच्छ, कचरा-मुक्त और खुले में शौच से मुक्त करना है। यह महात्मा गांधी के स्वच्छता के दृष्टिकोण से प्रेरित है।

2. स्वच्छ भारत अभियान के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

  • खुले में शौच को समाप्त करना।
  • ठोस और तरल कचरे का प्रभावी प्रबंधन।
  • स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
  • सार्वजनिक और निजी स्थानों पर स्वच्छता सुनिश्चित करना।
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण।

3. इस अभियान के दो मुख्य घटक कौन से हैं?

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण): ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और शौचालय निर्माण पर ध्यान।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी): शहरी क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण और स्वच्छता सुविधाओं पर जोर।

4. स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कब और किसने की?

इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जो महात्मा गांधी की जयंती है।

5. इस अभियान का लोगो और नारा क्या है?

लोगो: गांधीजी का चश्मा, जो स्वच्छता और समर्पण का प्रतीक है।

नारा: "एक कदम स्वच्छता की ओर"।

6. स्वच्छ भारत अभियान के तहत कौन-कौन सी गतिविधियां की जाती हैं?

  • शौचालय निर्माण।
  • कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग।
  • स्वच्छता जागरूकता अभियान।
  • सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूलों, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों की सफाई।
  • स्वच्छता के लिए सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहन।

7. क्या इस अभियान में आम लोग शामिल हो सकते हैं?

हाँ, यह एक जन-आंदोलन है। लोग स्वच्छता अभियान, सफाई ड्राइव, जागरूकता कार्यक्रमों और स्वच्छता प्रतिज्ञा के माध्यम से योगदान दे सकते हैं।

8. स्वच्छ भारत अभियान का लाभ कैसे मिलता है?

  • बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण।
  • रोगों में कमी, विशेष रूप से पानी और स्वच्छता से संबंधित बीमारियाँ।
  • पर्यटन और आर्थिक विकास में वृद्धि।
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार।

9. शौचालय निर्माण के लिए वित्तीय सहायता कैसे मिलती है?

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये की सहायता दी जाती है। आवेदन स्थानीय पंचायत या सरकारी कार्यालयों के माध्यम से किया जा सकता है।

10. स्वच्छ भारत अभियान की प्रगति कैसे मापी जाती है?

  • खुले में शौच मुक्त (ODF) गाँवों और शहरों की संख्या।
  • निर्मित शौचालयों की संख्या।
  • कचरा प्रबंधन प्रणाली की स्थापना।
  • स्वच्छता रैंकिंग (स्वच्छ सर्वेक्षण) के आधार पर शहरों का मूल्यांकन।

11. स्वच्छ सर्वेक्षण क्या है?

स्वच्छ सर्वेक्षण भारत सरकार द्वारा आयोजित एक वार्षिक रैंकिंग प्रक्रिया है, जो शहरों और कस्बों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और नागरिक भागीदारी के आधार पर रैंक देती है।

12. क्या स्वच्छ भारत अभियान केवल शौचालय निर्माण तक सीमित है?

नहीं, यह शौचालय निर्माण के अलावा कचरा प्रबंधन, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन पर भी केंद्रित है।

13. इस अभियान में स्कूलों की क्या भूमिका है?

स्कूलों में स्वच्छता शिक्षा, शौचालयों का निर्माण और बच्चों को स्वच्छता की आदतें सिखाना इस अभियान का हिस्सा है। यह बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाता है।

14. स्वच्छ भारत अभियान की वर्तमान स्थिति क्या है?

अभियान ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जैसे लाखों शौचालयों का निर्माण और कई गाँवों व शहरों को ODF घोषित करना। हालांकि, निरंतर जागरूकता और रखरखाव की आवश्यकता है।

15. स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित जानकारी कहाँ से प्राप्त करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट:swachhbharatmission.gov.in
  • स्थानीय पंचायत या नगर निगम कार्यालय।
  • स्वच्छ भारत ऐप या हेल्पलाइन नंबर



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.