होम / मध्य प्रदेश / इंदौर में भूमाफिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग:हाथ और पेट में लगी गोली; न्यायनगर भूखंड विवाद में मनोज नागर पर हुआ हमला
मध्य प्रदेश
इंदौर में भूमाफिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग:हाथ और पेट में लगी गोली; न्यायनगर भूखंड विवाद में मनोज नागर पर हुआ हमला
इंदौर के खजराना में रहने वाले भूमाफिया मनोज नागर पर बुधवार रात सन सिटी के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। गोली उनके हाथ और पेट में लगी। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी कुमार प्रतीक, एसीपी आदित्य पटोले और टीआई तारेश सोनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, बदमाश हेलमेट पहनकर आए थे। हुलिए के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया। रात में पुलिस ने एक बदमाश के घर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। जांच में पता चला कि मनोज और न्यायनगर में बचे हुए भूखंड को लेकर कुछ विवाद चल रहा था।
पुलिस ने इस मामले में सोनू राठौर को मुख्य संदिग्ध बताया है। शंका है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया। सोनू के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह और उसका परिवार वहां नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, मनोज और सोनू राठौर के बीच न्यायनगर में बचे भूखंड पर कब्जे को लेकर कहासुनी हुई थी। सोनू रसीदों के आधार पर भूखंड पर कब्जा चाहता था, लेकिन मनोज ने उसे हाथ डालने से मना कर दिया था। पुलिस को शक है कि मनोज को डराने के लिए सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। आरोपियों ने पहले मनोज की रेकी भी की थी, जिसमें एक कार में कुछ लोग सवार थे। इस मामले में पुलिस ने सोनू के साथी अमन उर्फ पुष्पेन्द्र केसरी को पकड़ा है। उसने बताया कि सोनू के कहने पर ही उसने युवराज उर्फ राज बच्चा पुत्र दिनेश सोनगरा निवासी तपेश्वरी बाग के साथ मिलकर वारदात को अजांम दिया था। फरार आरोपियो पर डीसीपी ने 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.