Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

इंदौर के कांग्रेस पार्षद की बेटी दिल्ली में पकड़ाई:पुलिस दबिश के दौरान पिता अनवर कादरी भागा; लव जिहाद के लिए फंडिंग का आरोप

इंदौर के कांग्रेस पार्षद की बेटी दिल्ली में पकड़ाई:पुलिस दबिश के दौरान पिता अनवर कादरी भागा; लव जिहाद के लिए फंडिंग का आरोप

83328072025152645comp-101-3_1753714232.webp

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के आरोपी नगर निगम पार्षद अनवर कादरी की बेटी को दिल्ली से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह पिता अनवर कादरी के फरार होने के बाद उसके संपर्क में थी।

बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर के मुताबिक अनवर कादरी उर्फ डकैत की बेटी आयशा को पकड़ा है। उसे कोर्ट में सोमवार को पेश किया गया। यहां से उसका 3 अगस्त तक का रिमांड मिला है। पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी।

पिता अनवर कादरी के संपर्क में थी आयशा सूत्रों के मुताबिक आयशा अपने पिता अनवर कादरी के साथ दिल्ली में थी। सोमवार को जब पुलिस ने दबिश दी तो अनवर वहां से फरार हो गया। जबकि आयशा पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

कुछ दिन पहले ही लव जिहाद मामले में फंडिंग करने को लेकर अनवर कादरी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश में उसके घर के साथ ही महाराष्ट्र के रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी गई। लेकिन, वह नहीं मिला।

इसके बाद घर के कुछ सदस्य भी फरार हो गए। आयशा और अनवर की कॉल डिटेल एक साथ सामने आई थी। दोनों फर्जी सिम लेकर परिवार के लोगों से बात कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपी पार्षद अनवर पर 20 हजार का इनाम घोषित किया है।

पुलिस ने आरोपी पार्षद अनवर पर 20 हजार का इनाम घोषित किया है।

अनवर कादरी उर्फ डकैत के सबसे चर्चित आपराधिक मामले

जानलेवा हमले पर 14 साल पहले काटी एक साल की सजा 2011 में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी, उसके भाई और एक अन्य आरोपी को जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने एक-एक साल के कारावास की सजा सुनाई थी। यह हमला 6 मई 2009 को इंदौर के आजादनगर चौराहे के पास अनवर हुसैन पर किया गया था।

अनवर हुसैन आरोपियों पर चल रहे एक अन्य मामले में गवाह था। पुलिस ने कादरी समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पिस्तौल, कट्टा, तलवार और चाकू बरामद किए गए थे।

उज्जैन में डकैती का केस, इसी से मिला डकैत नाम अनवर कादरी पर 1996 में उज्जैन के महाकाल थाने में डकैती का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उसे अनवर डकैत के नाम से पहचाना जाने लगा। अनवर ने इंदौर में भी मारपीट, घर में घुसकर धमकाने जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया।

अनवर कांग्रेस से तीन बार पार्षद रह चुका है। उसकी पत्नी दो बार पार्षद रही है। प्रमोद टंडन के शहर कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए अनवर को शहर कांग्रेस का महामंत्री भी नियुक्त किया गया था। उसने एक बार निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था।

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, जेल जाना पड़ा 28 अप्रैल 2025 को अनवर ने इंदौर के वार्ड 58 स्थित बड़वाली चौकी पर पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया था। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही कादरी ने 'पाकिस्तान' शब्द बोला, वहां मौजूद उसके कुछ समर्थकों ने 'जिंदाबाद' के नारे लगा दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।

घटना के वीडियो को लेकर बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर अनवर कादरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.