Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

पत्रकारों और उनके परिजनों के बीमा के लिए शिविर का हुआ आयोजन

पत्रकारों और उनके परिजनों के बीमा के लिए शिविर का हुआ आयोजन

90223092025152059490200920250529211000098506.webp

शिविर में 30 पत्रकारों ने कराया बीमा
 बालाघाट। 
जिला प्रशासन एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के संयुक्‍त तत्‍वाधान में 19 सितम्‍बर को कमला नेहरू महिला मंडल सभागृह बालाघाट में पत्रकारों एवं उनके परिजनों का बीमा कराने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्‍टर  मृणाल मीना के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 30 पत्रकारों ने अपना बीमा कराया। शिविर में बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी, अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव कुमार, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्‍यक्ष इंद्रजीत भोज, जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पटले, जिले के विविध स्‍थानों से आए पत्रकार एवं बैंक वीसी उपस्थित थे।
    इस शिविर में 10 पत्रकारों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा में तथा 13 पत्रकारों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में अपना बीमा कराया है। 07 पत्रकारों ने अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए प्रक्रिया पूरी की। कुछ पत्रकारों के आधार सत्‍यापन नही होने के कारण उन्‍हें बैंक शाखा में आकर बीमा कराने कहा गया।

Image after paragraph

  एसडीएम गोपाल सोनी ने इस शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद लोगो को बीमा योजनाओं से जुड़ने का संदेश मिलेगा और वे अपने व परिवार के सदस्‍यों की बीमा सुरक्षा के लिए आगे आएंगे। शिविर में वित्‍तीय साक्षरता एवं बीमा योजनाओं के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई, इससे आमजन को अपने सुरक्षित भविष्‍य के लिए बचत की प्रेरणा मिलेगी। आज मीडिया प्रतिनिधियों ने बीमा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक अच्‍छी पहल की है।
 अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव कुमार ने शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि सभी बैंक खाता धारकों को ई-केवायसी नियमित रूप से कराना चाहिए और अपने खाते में नॉमिनी को अवश्‍य दर्ज कराए। प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष के व्‍यक्ति मात्र 436 रुपए में 01 साल का बीमा करा सकते है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 18 से 70 वर्ष के व्‍यक्ति मात्र 20 रुपए में 01 साल का बीमा करा सकते है। अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष तक की आयु के व्‍यक्ति एक निश्चित राशि जमा कर इस योजना से जुड़ सकते है और 60 वर्ष के बाद निश्चित राशि की पेंशन प्राप्‍त कर सकते है।

Image after paragraph

श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्‍यक्ष इंद्रजीत भोज ने पत्रकार सा‍थियों को बीमा योजना से जोड़ने शिविर आयोजन के लिए जिला प्रशासन को धन्‍यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में अधिक से अधिक लोगो को इन योजनाओं से जोड़ने के लिए उनका संगठन सहयोग करेगा।
शिविर में वरिष्‍ठ पत्रकार आनंद ताम्रकार, श्रवण शर्मा, अखिलेश ठाकुर, रफी अहमद अंसारी, देवेंद्र खरे, विरेंद्र श्रीवास, महेंद्र रामटेके, हितेश ठाकरे, महेश दौने, राहुल टेम्‍भरे, अशोक शुक्‍ला,ओमेंद्र बिसेन, रजनीश राहंगडाले, सुधीर ताम्रकार, सलीम खान, संजना बरवे, विशाल राहंगडाले, अन्‍य पत्रकार बीमा करने के लिए बैंक बीसी युवराज गंगभोज, अभिषेक मेश्राम, नईम खान, युलता रिन्‍हायत, ईशा खैरवार, राजेश कुमार चैतगुरू, सचिन करंडे, संदीप पांचे, शंभू पंचेश्‍वर, राकेश धामड़े, पूनम मानेश्‍वर, जितेंद्र पिछोड़े, जगदीश नगपुरे, मनोज लिल्‍हारे, अभिलाष यादव, सिद्धार्थ लिल्‍हारे, जितेंद्र पारधी, ग्‍यानेश्‍वर राहंगडाले, निकेश कुथे, मुकेश पटेल, रविंद्र कटरे, दिशा राहंगडाले, संतोष मेश्राम, सेजल चौधरी अपने सिस्‍टम के साथ उपस्थित थे।

Image after paragraphImage after paragraph



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

897021120260635181011005435.png
437021120260634491010996317.jpg
542021120260634241011005422.png
553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.