Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

दोस्तों के सामने स्विमिंग पूल में डूबा युवक

भोपाल में शादी समारोह में गया था, तेजी से गहरे पानी में गया, ऊपर नहीं आया

76930052025144025hqdefault.jpg

भोपाल में स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होने दोस्तों के साथ फार्म हाउस गया था। यहां स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूब गया। दोस्तों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां शुक्रवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना गुनगा के हर्राखेड़ा में बने विकेशन विला फार्म हाउस की है। यहां गुरुवार को शादी का आयोजन था। भोपाल के कबीटपुरा का रहने वाला अयान अहमद (20) दोस्त की बहन की शादी में आया था।

RO. NO 13910/80

पूरा दिन शादी की तैयारियों में लगा रहा। शादी समारोह से पहले दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने उतर गया। वह नहाते हुए स्लाइड से गहरे पानी में चला गया। इसके बाद ऊपर नहीं आया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

20 साल का अयान दोस्त की बहन की शादी में गया था, जहां पूल में डूबने से उसकी मौत हो गई।
20 साल का अयान दोस्त की बहन की शादी में गया था, जहां पूल में डूबने से उसकी मौत हो गई।

होश में आया, लेकिन अस्पताल में दम तोड़ा जब अयान पानी में डूबा तो पूल में दस से अधिक लोग मौजूद थे। अचानक एक युवक का ध्यान गया कि अयान पानी में जाने के बाद बाहर नहीं आया। तब जाकर उसे बाहर निकाला गया। लोगों ने पेट दबाकर उसे बचाने का प्रयास किया। तब अयान होश में भी आया, लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

देखिए हादसे की 5 तस्वीरें

अयान स्लाइड कर स्विमिंग पुल में आया। बेसुध होकर गहरे पानी में चला गया।
अयान स्लाइड कर स्विमिंग पुल में आया। बेसुध होकर गहरे पानी में चला गया।
जब वह ऊपर नहीं आया तो दोस्तों ने पुल के अंदर से उसे बाहर निकाला।
जब वह ऊपर नहीं आया तो दोस्तों ने पुल के अंदर से उसे बाहर निकाला।
अयान को जब स्विमिंग पुल से बाहर निकाला गया तो वह थोड़ा होश में था।
अयान को जब स्विमिंग पुल से बाहर निकाला गया तो वह थोड़ा होश में था।
दोस्तों ने अयान को पलटकर उसके पेट से पानी निकालने की कोशिश की।
दोस्तों ने अयान को पलटकर उसके पेट से पानी निकालने की कोशिश की।
अयान को दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अयान को दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

'होश में था, लेकिन बोल नहीं पा रहा था' अयान के जीजा शाहजेब ने बताया कि स्लाइड से तेजी से पानी में जाने के बाद अयान बाहर नहीं आया। करीब 30 सेकेंड तक तो किसी को कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद उसे बचाने की कवायदें शुरू कीं। पानी से निकलने के बाद वह चंद मिनट तक होश में था, लेकिन कुछ बोल नहीं पा रहा था।

परिवार का इकलौता बेटा था अयान अयान परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता किसी कारखाने में मजदूरी करते हैं। 6 महीने पहले ही अयान ने ई रिक्शा खरीदा था, जिससे वह अच्छी कमाई कर परिवार की आर्थिक मदद करने लगा था। मामले में पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.