होम / मध्य प्रदेश / मंडीदीप में गैस लीक से हड़कंप: 8 घंटे की मशक्कत के बाद रुका रिसाव, कारण पता लगाने दिल्ली से आएगी टीम
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे मंडीदीप में बड़ी घटना हो गई। मंगलवार (22 अप्रैल) की रात 1 बजे गेल प्लांट में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और फायर सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची। आसपास बैरिकेड्स कर आवाजाही रोकी। कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार (23 अप्रैल) सुबह रिसाव को रोका जा सका। गैस कैसे लीक हुई? कारण का पता लगाने दिल्ली की टीम जांच करने आएगी।
जानिए पूरा घटनाक्रम
मंडीदीप सरकार सिविल अस्पताल के पास गेल का प्लांट है। प्लांट में LPG गैस को PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) में कन्वर्ट करके पाइपलाइन से घरों और इंडस्ट्रीज में सप्लाई किया जाता है। मंगलवार रात करीब 1 बजे प्लांट में गैस लीक हो गई। गैस लीक की सूचना मिलते पर सुबह पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची। भोपाल से NDRF और SDRF की टीमों को भी बुलाया।
हम प्लांट का सेफ्टी ऑडिट करा रहे
प्लांट के एक किलोमीटर के दायरे में बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही रोकी। कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार करीब 9 बजे रिसाव को रोका जा सका। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि गैस रिसाव पर रोक लग गई है। हालत गंभीर नहीं हैं। हम प्लांट का सेफ्टी ऑडिट करा रहे हैं। हम सेफ्टी एसओपी तैयार करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। कलेक्टर ने कहा कि पूरे एरिया को सैनिटाइज कराया गया है।
कहां गड़बड़ी हुई! जांच के बाद चलेगा पता
एसपी पंकज पांडे ने कहा कि नेचुरल गैस के दो स्टोरेज टैंक हैं। एक टैंक जिसमें करीब 60 फीसदी गैस भरी थी। उसमें लीकेज हुआ। हमें सुबह 5 बजे सूचना मिली कि टैंक में लीकेज हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। आसपास इलाके में बैरिकेड्स कर लोगों को आने-जाने से रोका। सुबह करीब 9 बजे रिसाव को रोका जा सका। गैस कैसे लीक हुई? वाल्व में कहां गड़बड़ी हुई? इसका पता लगाने सेफ्टी टीम को बुलाया गया है। सेफ्टी टीम की जांच के बाद ही कारण का पता चलेगा।
दिल्ली की टीम करेगी जांच
एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने कहा-गेल प्लांट में गैस लीक हुई है। गैस कैसे लीक हुई? अभी कारण का पता नहीं चला है। जांच करने के लिए दिल्ली की टीम आ रही है। जांच के बाद ही वजह पता चलेगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.