Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

मऊगंज में पुलिस टीम पर हमला: ASI समेत 2 की मौत, थाना प्रभारी और तहसीदार की हालत नाजुक; 9 पुलिसकर्मी घायल

63016032025170756mauganj_police_team_attacked_1742059433.webp

मऊगंज जिले में शनिवार (15 मार्च) शाम भारी बवाल हो गया। आक्रोशित भीड़ ने पहले गांव के सनी द्विवेदी को बंधक बनाकर हत्या की। फिर उसे बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई। जबकि, शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारती और हनुमना तहसीलदार कुमारे लाल पनिका समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में यह घटनाक्रम शनिवार शाम 6 बजे के करीब हुआ है। ग्रामीण दो माह पहले हुए अशोक आदिवासी की मौत से आक्रोशित थे। अशोक की मौत सड़क हादसे में हुई थी, लेकिन परिजन सनी द्विवेदी पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं की तो आदिवासी परिवार ने शनिवार शाम 4 बजे उसे बंधक बना लिया। मारपीट करते हुए कलेक्टर-एसपी मौके पर बुलाने की बात करने लगे। 

undefined
Mauganj Police attacked

थाना प्रभारी और तहसीलदार को गंभीर चोंट 
मऊगंज जिले के गड़रा गांव में हुई इस घटना में SAF के ASI रामचरण गौतम और सनी द्विवेदी की मौत हो गई है। जबकि, शहपुर थाना प्रभारी संदीप भारती और तहसीलदार कुमारे लाल पानिका को सिर में गंभीर चोंट आई है। तहसीलदार के हाथ-पैर भी फ्रैक्चर हो गए हैं। महिला पुलिस अधिकारियों ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। 

हमले में यह लोग भी घायल 
भीड़ ने हनुमना तहलीसदार कुमारे लाल पनिका को लाठी डंडों से पीटा है। उनके ड्राइवर दिनेश गोस्वामी ने बताया कि सिर में गंभीर चोट है। उनकी हालात नाजुक है। एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल भी गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल, गांव में तनाव का महौल है। रीवा और मैहर जिले से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।  

undefined
Mauganj Police attacked

महिला अधिकारियों ने ऐसे बचाई जान 
एसडीओपी अंकिता शूल्या और एसआई आरती वर्मा ने अपनी जान बचाने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस फोर्स ने फायरिंग करते हुए दोनों महिला अधिकारियों को बाहर निकाला। सनी द्विवेदी का शव भी बाहर निकाल लिया गया। एसपी रसना ठाकुन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
 

 

यह है पूरा विवाद 
गड़रा गांव में 2 माह पहले अशोक आदिवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार ने शनि द्विवेदी पर अशोक की हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की को आदिवासी परिवार ने होली के दिन शाम 4 बजे सनी द्विवेदी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और जमकर मारपीट की। जिससे शनि की मौत हो गई। 

गड़रा गांव में धारा 163 लागू 
कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने बताया, दो गुटों में विवाद को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए थे। फिलहाल गड़रा गांव में धारा 163 लागू की गई है। हालात पर नियंत्रण के लिए सीधी और रीवा जिले से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया है। सतना पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। 

मृतक के भाई और पिता भी हमला 
भीड़ ने मृतक सनी द्विवेदी के भाई रोहन और पिता रजनीश द्विवेदी से भी मारपीट की है। रोहन ने पुलिस को बताया, पिताजी को कॉल कर किसी ने घटना की जानकारी दी थी, जिस पर मैं पहुंचा तो आरोपी कहने लगे जब तक एसपी-कलेक्टर नहीं आएंगे, सनी हो नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। इस बीच पिताजी और मेरी बहन भी आ गई। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की है।  

कमरे में बंद कर बचाई जान 
रजनीश द्विवेदी ने बताया, सनी दोपहर 12 बजे तक घर आ जाता था, लेकिन शनिवार को उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। 10 मिनट बाद मेरे पास कॉल आया कि अशोक कोल के घर में उसे बंधक बनाया गया है। हम वहां पहुंचे तो आरोपियों ने हमला कर दिया। हम लोगों ने खुद को कमरे बंद कर जान बचाई। 

जीतू पटवारी ने उठाए सवाल 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटना के वीडियो शेयर कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैगकर लिखा-मप्र की कानून व्यवस्था जंगलराज से भी बदतर है। यहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं हैं। इस घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार बेलगाम अपराधों और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए विधानसभा में विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करे। 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.